Sunday, April 19, 2026
Newspaper and Magzine


बाल देख-रेख केन्द्रों में रह रहे बच्चों के पालन पोषण हेतु फोस्टर केयर स्कीम के तहत करें आवेदन. 

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at February 20, 2024 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT , 20 फरवरी। बाल देख-रेख केन्द्रों में रह रहे सीएनसीपी बच्चों, उम्र 6 से 18 वर्ष तक  फोस्टर केयर फैमिली में अस्थायी तौर पर उनके पालन पोषण हेतु प्रदेश सरकार द्वारा जे.जे. एक्ट 2015 के सेक्शन 44 के अनुसार फोस्टर केयर स्कीम चलाई गई है।

जिला बाल संरक्षण अधिकारी निधि गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि अगर कोई परिवार/दम्पति फोस्टर केयर पेरेंटस बनने का इच्छुक है तो वह किसी भी कार्य दिवस में लघु सचिवालय स्थित जिला बाल संरक्षण  कार्यालय चतुर्थ तल कमरा नम्बर 407 में अथवा नम्बर 0180-2642574 पर सम्पर्क कर सकता है। इसके अतिरिक्त इच्छुक व्यक्ति सी.ए.आर.ए. पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं।

Comments