महिला सशक्तिकरण को लेकर सरकार ने उठाए ठोस कदम: प्रमोद विज।
-पानीपत बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ में हरियाणा भर में अव्वल :उपायुक्त डॉ.वीरेन्द्र कुमार दहिया।
-बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ व बेटी अपनाओ वैन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
-जागरूकता अभियान जिले के गांव गांव जाकर लोगों को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ व बेटी अपनाओ
BOL PANIPAT , 8 अगस्त। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा वीरवार को जिला सचिवालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में शहरी विधायक प्रमोद विज व उपायुक्त डॉ.वीरेन्द्र कुमार दहिया ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ व बेटी अपनाओ जागरूकता वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह वैन जिले के हर गांव में जाकर लोगों को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, बेटी अपनाओ का संदेश देगी। जागरूकता वैन का मुख्य फोक्स वो क्षेत्र रहेगें जहां पर बेटी का अनुपात कम है।
शहरी विधायक प्रमोद विज ने कहा कि महिला सशक्तिकरण को लेकर सरकार गंभीर है। महिलाओं के लिए सरकार द्वारा अनेक योजनाएं क्रियानिवत है। महिलाओं को पंचायतों में पचास प्रतिशत आरक्षण दिया है। यह सरकार का महत्वपूर्ण कदम है। आने वाले समय में 33 प्रतिशत जन प्रतिनिधियो में महिलाओं को हिस्सा मिलेगा। हरियाणा सरकार बेटी व बेटे की समानता को लेकर प्रयासरत है। महिला सशक्तिकरण को लेकर ये कदम उठाये जा रहे है।
उपायुक्त डॉ.वीरेन्द्र कुमार दहिया ने बताया कि पानीपत बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ में हरियाणा भर में अव्वल है। एक बेटी पढ़ेगी तो दो परिवार शिक्षित होगी। बेटी बेटों की अपेक्षा ज्यादा जिम्मेदारी से कार्य करती है। हरियाणा में बेटियों का जो प्रतिशत है उसे देखकर लगता है हम आने वाले समय में हम केरल को पछाड़ देगे।
उपायुक्त ने बताया कि बहुत से क्षेत्र ऐसे है जहां पर बेटियां बेटो से आगे है। उन्होंने जिले के नागरिकों से अनुरोध किया कि वे बेटियों को अवसर प्रदान करें व पूर्ण शिक्षित करें व उन्हें वो सभी अवसर प्रदान करे जो बेटों को प्रदान करते है। इस मौके पर उन्होंने सभी बेटियों को आगे बढऩे की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर सीडीपीओ रजनी के अलावा प्रोग्रामर रीतू शर्मा, प्रीति,संतोष रावल आदि मौजूद रही।

Comments