मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर सरकार गंभीर : मीना देवी
-मोदी सरकार के आने से विदेश में बनी भारत की मजबूत पहचान– योगेश
-कार्यक्रम में लोकल कलाकारों व सैनिकों को सम्मानित किया गया
BOL PANIPAT, 26 दिसंबर। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत जिले के गांव कालखा व लुहारी में मंगलवार को जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंची ब्लॉक समिति अध्यक्ष मीना देवी ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि हमे सर्व प्रथम विकसित व विकासशील के अंतर को जाना होना। हर नागरिक की मूलभूत सुविधा उपलब्ध करवाना व उनकी जरूरत का ख्याल करना यह सरकार का लक्ष्य है। इस पर बड़े स्तर पर गांव-गांव, वार्ड-वार्ड कैंप लगाकर कार्य किया जा रहा है। विकसित भारत को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो सपना लिया है, इसमें सबका अपना मकान हो, अपना शौचालय हो, उसे नल से शुद्ध जल उपलब्ध हो, उसका अपना गैस का कनेक्शन हो। इसको पूरा किया जा रहा है। यह संकल्प यात्रा गांव-गांव वार्ड-वार्ड जाकर लोगों को सरकारी योजनाओं के प्रति जहां जागरुक कर रही है।

उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा लोगों को पक्के घर उपलब्ध कराए गए है। लोगों को शौचालय की सुविधा उपलब्ध कराई गई हैं। ग्रामीणों को गैस कनेक्शन उपलब्ध करानेे की दिशा में बड़े स्तर पर कार्य किया जा रहा है।
उन्होंने कार्यक्रम में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत ग्रामीण महिलाओं को गैस किट भी उपलब्ध कराई व लोगों को विकसित भारत संकल्प शपथ भी दिलाई।
लोहारी व कालखा मे आयोजित जन संवाद में मंडल अध्यक्ष योगेश ने कहा कि गरीब अनाज योजना के तहत केंद्र सरकार द्वारा करोडो लोगों को मुफ्त राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। कोई भी पेट भूखा ना रहे इसको लेकर सरकार ने व्यापक कदम उठाए हैं।
उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का उत्साहवर्धन किया व बताया कि उनके द्वारा तैयार किया गया सामान आज हम सब की जरूरतों को पूरा कर रहा है। हमें वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा देना चाहिए। कार्यक्रम में सेल्फ हेल्प ग्रुप की बबली ने बताया कि किस तरह से वह सरकार की योजनाओं का लाभ ले रहे हैं, इसकी विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में कृषि विभाग के एसडीओ राधेश्याम ने ड्रोन के महत्व पर प्रकाश डाला व बताया कि यह कितना कारगर साबित हो रहा है।
विकसित भारत संकल्प यात्रा के प्रति ग्रामीणों में विशेष उत्साह दिखाई दिया। स्कूली बच्चों व ग्रामीणों ने मोदी सरकार की गारंटी वाली गाड़ी का जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम में लोगो को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल का संबोधन एलईडी के माध्यम से सुनाया गया।
कार्यक्रम मे विभिन्न विभागों द्वारा स्कूल परिसर में स्टॉल लगाए गए थे, जिन पर जाकर ग्रामीणों ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ली।
कार्यक्रम में गांव के प्रतिभावान खिलाड़ियों, लोकल कलाकारों, छात्रों व उत्कृष्ट महिलाओं को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को मुफ्त गैस कनेक्शन भी वितरित किए। इस मौके पर
सीटीएम राजेश सोनी, तहसीलदार अजय सैनी, खंड एवं विकास पंचायत अधिकारी सुरेन्द्र, एस.एच.ओ. बलराज, एसडीओ वीरेंद्र, सरपंच सुरेंद्र कुलदीप, पवन, सामाजिक कार्यकर्ता रंजीता कौशिक, ग्राम सचिव नरेंद्र, रोशन लाल महाला, टेक राम , पंचायत अधिकारी नवीन लोहान के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Comments