Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


राजकीय बहुतकनीकी जाटल पानीपत को मिला बेस्ट संस्थान का अवार्ड।

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at May 8, 2024 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT , 8 मई। पाईट कॉलेज में अंतरराजकीय बहुतकनीकी अन्तराष्ट्रीय पाईट क्वेस्ट  (QUEST) 2024 का आयोजन किया गया . प्रतियोगिता में कई राज्यों के छात्र व छात्राओ ने भाग लिया, जिसमे महर्षि कश्यप राजकीय बहुतकनीकी संस्थान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। संस्थान के छात्र अंकित ने प्रथम और आशीष ने चौथा स्थान प्राप्त किया। जिसके लिए अंकित को 29520/- की छात्रवृति और लैपटॉप से पुरस्कृत किया गया और आशीष को 29520/-  की छात्रवृति व एक एचपी प्रिंटर से पुरस्कृत किया गया।

संस्थान के प्रधानाचार्य राजीव नरवाल और संस्थान के सभी स्टाफ ने बच्चो को प्रोत्साहित किया और अच्छे प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।

Comments