Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


भालसी और मडलौडा में अवैध कॉलोनियों पर चला जिला नगर योजनाकार (प्रवर्तन) का शिकंजा

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at September 30, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 30 सितंबर– जिला नगर योजनाकार (प्रवर्तन) सुमित मलिक के नेतृत्व में मंगलवार को अवैध कॉलोनियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान लगभग 20 एकड़ क्षेत्र में फैली 3 अवैध कॉलोनियों और एक डाई हाउस को ध्वस्त कर दिया गया।
यह कार्रवाई राजस्व एस्टेट भालसी एवं मडलौडा में की गई। पुलिस बल की मौजूदगी में पूरा तोड़फोड़ अभियान शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।
जिला नगर योजनाकार ने आमजन से अपील की कि वे अवैध कॉलोनियों में भूखंड न खरीदें। साथ ही उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Comments