बिना भेदभाव के समान विकास करना सरकार की प्राथमिकता: हरविन्द्र कल्याण
-जनसंवाद कार्यक्रम में लोगों ने रखी अपने वार्डों की समस्याएं
-शहरी विधानसभा क्षेत्र के 5 वार्डों की समस्याओं को सुनने पहुंचे घरौंडा विधायक
-जनसंवाद कार्यक्रम में फैमिली आईडी व प्रोपर्टी आईडी से संबंधित समस्याओं का किया मौके पर निदान
BOL PANIPAT : 4 नवंबर। प्रदेश के हर गांव व कस्बे में समान विकास किया जा रहा है। बिना किसी भेदभाव के युवाओं को मैरिट के आधार पर रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। प्रदेश में 1 हजार से ज्यादा जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं जिनमें 40 हजार से ज्यादा समस्याएं लोगों द्वारा रखी गई हैं जिनमें से 35 हजार से ज्यादा का मुख्यालय पर पंजीकरण किया जा चुका है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल हर समस्या का समाधान कराने के लिए ये जनसंवाद कार्यक्रम प्रदेश भर में आयोजित कर रहे हैं यह उनकी दूरगामी सोच है। सरकार का ध्येय विकास को प्राथमिकता देना है व व्यवस्था को मजबूत करना है। यह बात घरोंडा विधानसभा क्षेत्र से विधायक हरविन्द्र कल्याण ने शहरी विधानसभा क्षेत्र के 5 वार्डो में जनसंवाद के माध्यम से नागरिकों की समस्याओं को सुनते हुए व्यक्त किए। वार्डों में पहुंचने पर लोगो ने उनका फूल की मालाएं एवं गुलदस्ते देकर स्वागत किया।

घरोंडा विधायक ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के दिशा-निर्देश पर लोगों की समस्याओं का मौके पर निदान करना जनसंवाद कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है। यह मुख्यमंत्री मनोहर लाल की दूरगामी सोच है जिसका फायदा नागरिकों को उनके द्वार पर ही मिल रहा है। विभिन्न विभागों के अधिकारी इन कार्यक्रमों में उपस्थित होकर लोगों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हैं।
घरोंडा विधायक ने कहा कि व्यवस्था में बदलाव होता है तो समस्या खड़ी होती है। सरकार इन समस्याओं का गंभीरता से निदान कर रही है। जिन अधिकारियों की वजह से फैमिली आईडी व प्रोपर्टी आईडी से आमजन को परेशानी हो रही है उन अधिकारियों पर कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की कार्य शैली हमेशा गंभीर रही है वे समस्याओं के समाधान को लेकर प्रारंभ से ही गंभीर है।
विधायक ने कहा कि प्रदेश के करीब 6500 गांव में समान विकास किया जा रहा है। मुख्यमंत्री की दूरदर्शी सोच को देखते हुए यह जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। पहले यह जनसंवाद लोकसभा क्षेत्र में थे उसके बाद यह जिला मुख्यालय में व अब शहर के वार्डों व गांव में आयोजित किए जा रहे हैं। कई बड़े गांव जो विधानसभा क्षेत्र में आते हैं उनमें भी जनसंवाद कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
विधायक ने कहा कि सरकार का ध्येय विकास को प्राथमिकता देना है। मुख्यमंत्री की सोच है कि आम आदमी सरकार की योजनाओं का लाभ ले और खुश रहे। उन्होंने बताया कि फैमिली आईडी और प्रॉपर्टी आईडी जन संवाद में मुख्य समस्याओं के रूप में आई है इन्हें ठीक करने में समय लगेगा यह सरकार के एजेंडे मे है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजना इतनी मजबूत है कि अब पैसा सीधे उपभोक्ता के खाते में पहुंचता है। भ्रष्टïाचार पर लगाम कसने में सरकार के प्रयास सफल रहे हैं। अब सरकारी योजनाओं का लाभ आम व्यक्ति को आसानी से उपलब्ध हो रहा है।
इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष अर्चना गुप्ता, निगम कमीश्नर राहुल नरवाल, मेयर अवनीत कौर, एसडीएम मनदीप सिंह, सांसद संजय भाटिया के पुत्र चांद भाटिया, पार्षद लोकेश नागरू के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Comments