लोगों की समस्याओं का समाधान करना सरकार की प्राथमिकता–उपायुक्त
जनसंवाद कार्यक्रम में विभिन्न गांव के लोगों ने रखी भी समस्याएं
उपायुक्त ने प्रशासनिक अधिकारियों के सहयोग से समस्याओं के निदान की बात कही।
BOL PANIPAT ,29 जुलाई: मुख्यमंत्री मनोहर लाल के दिशा निर्देश पर प्रदेश भर में आयोजित किए जा रहे जनसंवाद कार्यक्रमों की कड़ी में मतलौडा में आयोजित किए गए जनसंवाद कार्यक्रम में आसपास के गांव के लोगों ने अपनी समस्याओं को प्रशासन के सामने रखा। उपायुक्त डॉ वीरेंद्र कुमार दहिया ने जानकारी देते हुए बताया कि जनसंवाद में विभिन्न गांव की 20 से ज्यादा शिकायतें आई हैं जिनका प्रशासनिक अधिकारियों के सहयोग से अति शीघ्रता से समाधान किया जाएगा। उपायुक्त ने बताया कि जनसंवाद लोगों के लिए है इसमें लोगों की हर प्रकार की समस्या का समाधान किया जाता है। उन्होंने कहा कि वे कार्यालय के समय में भी लोगों की समस्याओं को सुनते हैं वहां पहुंच कर भी आम जन अपनी समस्याओं को रख सकता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि वे जनसंवाद में लोगों की समस्याओं का समाधान ही नहीं करते बल्कि पिछले जनसंवाद का रिव्यु भी करते हैं। इस मौके पर उनके साथ एसडीएम वीरेंद्र ढुल, जिला राजस्व अधिकारी राजकुमार भौरिया, डीएसपी सतीश गौतम, एएसपी और एसएचओ मतलौडा मनप्रीत सिंह,सरपंच जसमेर देशवाल के अलावा बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

Comments