Tuesday, April 21, 2026
Newspaper and Magzine


इंटर कॉलेज पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में आई बी (पीजी) कॉलेज, पानीपत ने तृतीय स्थान हासिल किया।

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at April 7, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT :  7 अप्रैल 2026: आर्य कॉलेज, पानीपत के अर्थशास्त्र विभाग द्वारा आयोजित इंटर कॉलेज पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में आई बी (पीजी) कॉलेज, पानीपत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान हासिल किया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न कॉलेजों के छात्रों ने भाग लिया और अपनी रचनात्मकता का बेहतरीन प्रदर्शन किया।

कॉलेज की विजयी टीम में बी.ए. तृतीय वर्ष की छात्रा वंशिका और प्रथम वर्ष की छात्रा मिश्रिता शामिल थीं। इन छात्राओं ने अपनी अनोखी और प्रभावशाली पोस्टर प्रस्तुति से निर्णायकों का ध्यान आकर्षित किया।

प्राचार्य डॉ सतवीर ने अर्थशास्त्र विभाग की सहायक प्रो. हिमांशी के प्रयासों की सराहना की, जिनके मार्गदर्शन में छात्राओं ने यह उपलब्धि हासिल की। डॉ. सतवीर ने कहा कि यह सफलता हमारी टीम वर्क, लगन और अध्यापकों के कुशल मार्गदर्शन का परिणाम है और आगे भी ऐसी प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया।

Comments


Leave a Reply