शानदार जीत मोदी की नीतियों की जीत : संजय भाटिया
जीता का सिलसिला हरियाणा व केंद्र में सरकार की हेड ट्रिक सुनिश्चित करेगा : प्रमोद विज
BOL PANIPAT : 3 दिसम्बर । तीनो राज्यों में शानदार जीत प्रधान मंत्री मोदी की नीतियों की जीत है प्रधानमंत्री मोदी विकास के साथ साथ विरासत का संवर्धन भी कर रहे है। देश का नाम रोशन कर रहे है। चंद्रयान मिशन तथा जी ट्वेंटी की मेजबानी कर देश का मान बढ़ाया है ये जीत मोदी जी के भरोसे की जीत है ये शब्द सांसद संजय भाटिया ने तीन राज्यों में मिली भारी जीत के जश्न को मनाते हुए जनसमूह को संबोधित करते हुए कहे। संजय भाटिया ने कहा की जनता जानती है की प्रदेश के विकास के लिए केंद्र के साथ बेहतर समन्वय आवश्यक है इसलिए देश डबल इंजन की सरकार की और बढ़ रहा है।
संजय भाटिया ने कहा की जनता ने जात पात की राजनीति को नकार दिया है तथा मोदी के सबके साथ सबका विकास का दृष्टिकोण को एक बार फिर प्रमाणित किया।
उन्होंने कहा की 2024 मोदी जी पहले कहीं अधिक बड़े जनादेश से तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे।
विपक्षी पार्टियां झूठी गारंटी देती घूम रही है जबकि देश की जनता को मोदी की गारंटियों पर विश्वास है। ये शब्द जिला भाजपा अध्यक्ष डा अर्चना गुप्ता ने तीन राज्यों छत्तीस गढ़, राजस्थान तथा मध्य प्रदेश में भाजपा को मिली प्रचंड जीत का जश्न मनाते हुए जनसमूह को संबोधित करते हुए कहे।
डा अर्चना गुप्ता ने विपक्षी पार्टियों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जहां भी विपक्षी पार्टियों की सरकार है वहां वहां की सरकार मोदी की लोक कल्याणकारी योजनाओं में रोड अटका कर जनता को उनके हक से महरूम कर रहे है ।अब जनता इनकी चालों को समझ चुकी।तीन राज्यों का जनादेश ये स्पष्ट संदेश दे रहा है की अब विकास विरोधी लोगो के लिए जनतंत्र में कोई स्थान नहीं है।
डा अर्चना गुप्ता ने कहा की विपक्षी पार्टियों शोर मचा रही थी की ये चुनाव 2024 का सेमीफाइनल है तो अब भाजपा ने सेमीफाइनल जीत लिया है और फाइनल इस से कहीं अधिक प्रचण्ड जीत से जीतेंगे।अब फाइनल की तैयारी । उन्होने बधाई व शुभ कामनाएं दी
भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े बजा ,आतिश बाजी कर तथा ढोल की थाप पर डांस कर खुशी का इजहार किया। कार्यकर्ताओं एक दूसरे को मिठाई खिला बधाई दी।
अपने बधाई संदेश में विधायक प्रमोद विज ने कहा की देश प्रदेश में भाजपा की आंधी है ।2024 भाजपा प्रदेश तथा देश में भारी जनमत से तीसरी बार सरकार बनाएगी।जीत का ये सिलसिला प्रदेश तथा देश सरकार की हेड ट्रिक सुनिश्चित करेगा।
प्रमोद विज ने कहा की ये जीत मोदी की नीतियों ,पार्टी के नेतृत्व तथा कार्यकर्ताओं के परिश्रम की जीत है।
प्रमोद विज आगे कहा की भाजपा के राष्ट्रवादी तथा विकास वादी सोच पर जनता ने अपना संदेश दिया है।
भाजपा राष्ट्रीय सदस्यता अभियान प्रदेश प्रमुख गजेंद्र सलूजा ने अपने बधाई संदेश में कहा की ये जीत विकास की जीत है तथा भ्रष्टाचार की हार है।उन्होंने कहा की अब देश की जनता सकारात्मक नीतियों ,योजना तथा सोच को चुनती है तथा नकारात्मक राजनीति को ठुकराया है।आज की प्रचंड इसी का परिणाम है।
इस अवसर जिला भाजपा महामंत्री रविंदर भाटिया तथा कृष्ण छौकर जिला उपाध्यक्ष प्राण रत्नाकर,,जिला मीडिया प्रमुख ईश कुमार राणा,किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष महावीर सिंह दहिया, ओ बी सी मोर्चा जिला अध्यक्ष गंगा राम स्वामी, जिला सचिव कृष्णा आर्य , शकुंतला गर्ग पार्षद,विशाल गोस्वामी, पंडित पंकज शर्मा,किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अशोक चौहान,अनुसूचित जाति मोर्चा जिला महामंत्री रविन्द्र तुषामड़ अटावाला,उपाध्यक्ष अनिल खत्री, सोशल मीडिया प्रमुख रवींद्र पांचाल।,सनी सेठी , विजय सहगल,सतीश सहगल,मीनू शर्मा,कुलदीप जांगड़ा, रॉकी गहलोत,रविंदर मंडला, अशोक कालड़ा कुणाल कपूर आदि मौजूद रहे।

Comments