Wednesday, April 29, 2026
Newspaper and Magzine


करनाल पहुंची ग्रीन मैन प्रोफेसर दलजीत कुमार की हर्बल बॉटनिकल गार्डन व ऑक्सीजन पार्क की मुहिम.

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL SOCIAL , at April 12, 2024 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : पानीपत के ग्रीन मैन से विख्यात देशबंधु गुप्ता राजकीय महाविद्यालय पानीपत में सहायक प्रोफेसर इतिहास के पद कार्यरत दलजीत कुमार ने राजकीय महाविद्यालय घरौंडा, करनाल में हर्बल बॉटनिकल गार्डन व ऑक्सीजन पार्क का निर्माण किया। ग्रीन मैन प्रोफेसर दलजीत कुमार ने बताया कि पानीपत में नौ और पंचकूला में एक हर्बल गार्डन स्थापित करने के बाद प्राचार्य डॉ. महेंद्र सिंह बागी  के विशेष आग्रह पर अपने निजी कोष से राजकीय महाविद्यालय घरौंडा, करनाल में हर्बल बॉटनिकल गार्डन और ऑक्सीजन पार्क का निर्माण किया है। प्रिंसिपल डॉ महेंद्र सिंह बागी ने कहा कि प्रोफेसर दलजीत कुमार शिक्षा के साथ-साथ पर्यावरण के माध्यम से मानवता को बचाने का काम कर रहे है। उन्होंने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि हम सबको मिलकर अधिक से अधिक पौधे रोपित करने चाहिए तभी हम प्रदूषण के लगातार बढ़ रहे स्तर को कम कर सकते हैं। प्रोफेसर दलजीत कुमार के अनुसार इस हर्बल बॉटनिकल गार्डन और ऑक्सीजन पार्क में छः प्रकार की तुलसी, दो प्रकार की इंसुलिन, हींग, दो कड़ी-पत्ता, मल्टी स्पाइसी प्लांट्स, आँवला, एलोवेरा, हरड़, बहेड़ा, गूलर, काला बांसा, गिलोय, हारसिंगार, दो प्रकार के  सदाबहार, चम्पा, चमेली, सफेद आखा, इलाइची, केला, अपराजिता, मोरिंगा, अनार अपराजिता, महुआ, अजवाइन, गेंदा, स्नेकप्लांट, पत्थरचट , नौबजी 2 प्रकार की,छुईमुई,आखा स्टीविया, मोगरा (मोतिया) टर्टल वाईन, मदर ऑफ हंड्रेड बेबीज, लसोड़ा, गेंदा, स्नेक प्लांट,आम,अनार, अमरूद, महुआ, गूलर, सहजन,नीम, वट वृक्ष, पीपल,शरीफा आदि के 110 से अधिक पौधे रोपित करके हर्बल बॉटनिकल गार्डन व ऑक्सीजन पार्क स्थापित किया।प्रोफेसर दलजीत कुमार ने कहा कि हजारों सालों से भारत में आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति में इन हर्बल पौधों का प्रयोग होता रहा है आज भी भारत के हर घर की रसोई में मानव शरीर को तंदुरुस्त करने के लिए इसका प्रयोग किया जाता है। इसके साथ इतिहास का विद्यार्थी होने के नाते प्राचीन भारतीय आयुर्वेदिक चिकित्सा व आयुर्वेदिक पौधे के महत्व को जनसाधारण को जागरूक करने का काम कर रहा हूँ। प्रिंसिपल डॉ   महेंद्र सिंह बागी ने कहा कि ग्रीनमैन प्रोफेसर दलजीत कुमार महाविद्यालयों के शिक्षकों के लिए आदर्श है जो लगातार निश्वार्थ भाव से महाविद्यालयो के साथ-साथ हर घर हर्बल- घर-घर हर्बल पहुँचा रहे है। डॉ महेंद्र सिंह बागी ने कहा कि ग्रीनमैन डॉ दलजीत कुमार अपने नाम के अनुरूप पर्यावरण को बचाने का काम कर रहे है उनके द्वारा राजकीय महाविद्यालय घरौंडा, करनाल में बिना महाविद्यालय का एक भी पैसा खर्च किए हर्बल बॉटनिकल गार्डन और ऑक्सीजन पार्क स्थापित करने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। इस दौरान श्रमदान व पौधारोपण अभियान में डॉ. गुरनाम सिंह, डॉ सुरेश शर्मा एन एन एस अधिकारी, डॉ देवेंद्र कुमार,डॉ राकेश शर्मा ,रमन, वकील मनोज राणा पूर्व छात्र, अजीत राही पूर्व छात्र, नवनीत पानीपत कॉलेज व घरौंडा महाविद्यालय के इको क्लब और एन. एन.एस के 50 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया।

Comments