Friday, October 9, 2026
Newspaper and Magzine


आई.बी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ग्रीनोवेशन प्रतियोगिता का आयोजन

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at October 9, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आई.बी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय, पानीपत में कॉमर्स एसोसिएशन, वाणिज्य एवं प्रबंधन विभाग द्वारा ग्रीनोवेशन प्रतियोगिता का आयोजन उत्साह एवं रचनात्मकता के साथ किया गया। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण, पुनः उपयोग तथा विकास की दिशा में नवीन एवं उपयोगी विचारों के लिए प्रेरित करना था।
प्रतियोगिता की थीम “Create, Reuse and Innovate – Sustainable Ideas for a Greener Future” तथा “Best to Useful Product” निर्धारित की गई। विद्यार्थियों ने बेकार एवं अनुपयोगी वस्तुओं का पुनः उपयोग करते हुए विभिन्न पर्यावरण-अनुकूल उत्पादों का निर्माण किया। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत उत्पादों में उनकी रचनात्मक सोच, नवाचार तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला।
इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सतवीर सिंह ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आज के समय में पर्यावरण संरक्षण केवल आवश्यकता ही नहीं, बल्कि हमारी सामूहिक जिम्मेदारी भी है। ग्रीनोवेशन जैसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों को Reduce, Reuse और Recycle की अवधारणा को व्यवहार में अपनाने के लिए प्रेरित करती हैं। उन्होंने कहा कि बेकार वस्तुओं से उपयोगी उत्पाद तैयार करना विद्यार्थियों की रचनात्मकता के साथ-साथ उनमें पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना भी विकसित करता है। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को नवीन सोच, समस्या-समाधान एवं उद्यमशीलता की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करते हैं।
वाणिज्य एवं प्रबंधन विभागाध्यक्ष डॉ. सुनीत शर्मा ने कहा कि विद्यार्थियों ने ग्रीनोवेशन प्रतियोगिता में जिस उत्साह, नवाचार एवं रचनात्मकता का परिचय दिया, वह अत्यंत सराहनीय है। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों ने यह प्रदर्शित किया कि पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ अनुपयोगी वस्तुओं को नए और उपयोगी उत्पादों में परिवर्तित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां विद्यार्थियों में सस्टेनेबल थिंकिंग, नवाचार, रचनात्मकता तथा उद्यमशीलता की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
कार्यक्रम को सफल बनाने में अजय पाल सिंह, माधवी एवं डॉ. ज्योति गहलोत ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके सहयोग एवं मार्गदर्शन से प्रतियोगिता का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
प्रतियोगिता में प्रस्तुत उत्पादों का मूल्यांकन निर्णायक मंडल द्वारा नवाचार, पर्यावरण-अनुकूलता, उपयोगिता, रचनात्मकता, पुनः उपयोग की अवधारणा तथा प्रस्तुतीकरण जैसे निर्धारित मानदंडों के आधार पर निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से किया गया। निर्णायक मंडल की भूमिका माधवी, डॉ. ज्योति गहलोत  द्वारा निभाई गई।
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर एम.कॉम द्वितीय वर्ष  से राजीव, द्वितीय स्थान  पर बी.बी.ए. द्वितीय वर्ष से तनु,बी.कॉम प्रथम वर्ष से हर्षिता व एम.कॉम द्वितीय वर्ष  से वंदना, तृतीय स्थान पर बी.कॉम ऑनर्स से नैंसी,बी.कॉम प्रथम वर्ष से स्नेहा व बी.कॉम द्वितीय वर्ष  से भूमि तथा सांत्वना पुरस्कार बी.कॉम प्रथम वर्ष से पूजा,बी.बी.ए. द्वितीय वर्ष से कशिश व एम.कॉम द्वितीय वर्ष  से दिया ने प्राप्त किया।विजेताओं को प्रोत्साहन प्रमाण-पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में प्रतियोगिता के सह-संयोजकों ने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों एवं सहयोगी शिक्षकों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी तथा विद्यार्थियों को भविष्य में भी पर्यावरण संरक्षण, नवाचार एवं सतत विकास से जुड़ी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
प्रतियोगिता को सफल बनाने में राजेश बाला एवं रूहानी शर्मा, साक्षी मुंजाल, करुणा सचदेवा, निशा गुप्ता, रीना, रुचिका, मनीत कौर, आकांक्षा, सोनिया विरमानी, जागृति, निशा गोयल, आंचल, अनु बेनीवाल, रूबी, दिव्या आदि का विशेष योगदान रहा।

Comments


Leave a Reply