Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


होटल प्रबंधन संस्थान पानीपत में स्ट्रीट फूड फेस्टिवल का हुआ आयोजन

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE EDUCATIONAL , at October 14, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 14 अक्तूबर- होटल प्रबंधन संस्थान, पानीपत में स्ट्रीट फूड फेस्टिवल का आयोजन किया गया। जिसमे डिग्री और डिप्लोमा के छात्र-छात्राओ ने अपने अपने फूड स्टॉल लगाए। जिसमे उन्होने तरह तरह के स्वादिष्ट व्यंजन बनाए जैसे – गोलगप्पे, भल्ला पापड़ी, पिज्जा, मैगी, चाट, चाय, ब्रैड पकोड़ा, चाउमीन, बर्गर इत्यादि शामिल है। इस अवसर पर सभी छात्र-छात्राओ के अभिभावक व संस्थान के सभी कर्मचारियो ने व्यंजनो का लुफ्ट उठाया। फेस्टिवल के दौरान भोजन की जांच, स्वस्थ आहार पर विशेष ध्यान दिया गया। अभिभावको ने व्यंजनो को बड़े ही चाव से खाया और खाने को सराहा। संस्थान के कार्यकारी प्राचार्य चन्दन वशिष्ठ ने बताया कि सभी छात्र-छात्राओ ने बड़े चाव से खाना बनाया। उन्होने बताया कि इन छोटे-छोटे अवसरो से छात्र-छात्राओ को बहुत कुछ सीखने का मोका मिलता है। चन्दन वशिष्ठ ने बताया कि भविष्य मे भी छात्रों के लिए कई प्रकार कि गतिविधियो की तैयारी संस्थान ने की है जो कि छात्रों के भविष्य के लिए लाभदायक है। इस अवसर पर संस्थान के योगेश सिंह, आशीष सिक्का, नोबल कौशिक, नीलम रानी, सुदेश कुमारी, अनिल कुमार एवं अन्य स्टाफ मौजूद रहे।

Comments