आई.बी.(एल) पब्लिक स्कूल के प्रांगण में दशहरा पर्व का आयोजन किया गया।
शान्ति अमन के इस देश में, बुराई, को मिटाना होगा।
आतंकी रावण का दहन करके आज फिर भाई-चारा बनाना होगा।
असत्य पर सत्य की जीत,
अधर्म पर धर्म की जीत का प्रतीक विजयादशमी (दशहरा)
BOL PANIPAT : स्थानीय आई.बी.(एल) पब्लिक स्कूल के प्रांगण में दशहरा पर्व का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रबंधक युधिष्ठिर मिगलानी , प्रधानाचार्या जय श्री गर्ग , प्रशासनिक अधिकारी गोबिंद कालरा , मीना तनेजा , रीटा दीगड़ा, तथा सरिता नारंग ने दीप प्रज्वलित करके की। कक्षा नौवीं की श्रुति ने अपने भाषण द्वारा यह समझाया कि दशहरा कब तथा क्यों मनाते है तथा इसे विजयदशमी के नाम से क्यों जाना जाता है। इस उत्सव में चारों सदनों के विद्यार्थियों ने अपना-अपना प्रदर्शन दिखा कर सभागार में बैठे सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कनिष्का और सौम्या ने आयो रे शुभ दिन पर अपना नृत्य प्रस्तुत किया।
आयाश ने हनुमान जी की प्रेम भक्ति पर गीत गाया। सभी सदनों के विद्यार्थियों ने राम जी के त्याग पर राम की झांकियॉं प्रस्तुत की। हनुमान नृत्य से सारा सभागार जय हो वीर ध्वनि से गुंजायमान हो गया। कक्षा प्रेप से पाँचवीं तक के बच्चों द्वारा रामलीला का आयोजन किया गया तथा उसमें राम जी के जीवन की सुंदर-सुंदर झांकियॉं दिखाई गई तथा हनुमान मुखौटा बनाने की एक्टिविटी करवायी गयी। Art and Craft द्वारा रावण व तलवार बनवाई गई। Rolling Prep के छोटे-छोटे बच्चों द्वारा मन लुभावना नृत्य प्रस्तुत किया गया।
प्रधानाचार्या जय श्री गर्ग ने सभी बच्चों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने दशहरे के महत्व को समझाते हुए कहा कि यह त्योहार बुराई पर अच्छाई का संदेश देता है बच्चों को सांस्कृतिक एवं पारंपरिक जानकारी करवाने हेतु विद्यालय में इस प्रकार के कार्यक्रम मनाने जरूरी हैं। कार्यक्रम के अंत में राम लक्ष्मण तथा हनुमान वेशभूषा को धारण किए हुए विद्यार्थियों द्वारा ‘रावण दहन’ किया गया। सारा सभागार जय श्री राम ध्वनि से गुंजायमान हो उठा। कार्यक्रम के समापन पर आई.बी.(एल) प्रबंधक कमेटी तथा प्रधानाचार्या ने सभी को दशहरे के बहुत-बहुत बधाई दी।मंच का संचालन ममता गुलाटी ने किया।

Comments