Thursday, April 30, 2026
Newspaper and Magzine


गुरु शिष्य परंपरा योजना 2021-22

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at March 14, 2022 Tags: , , , ,

– इच्छुक प्रशिक्षक जल्द से जल्द डीआईपीआरओ कार्यालय में जमा करवा सकते हैं प्रमाण पत्र


BOL PANIPAT : 14 मार्च। हरियाणा कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग की ओर से गुरु शिष्य परंपरा परीक्षण योजना 2021-22 के लिए गुरुओं की सूची मांगी गई है। इच्छुक प्रशिक्षक जल्द से जल्द जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी कार्यालय पानीपत में जमा करवा सकते हैं।

जिला सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी कुलदीप बांगड ने बताया कि जो व्यक्ति हरियाणा राज्य की लुप्त होती विधाओं का परीक्षण दे रहे हैं वे अपना नाम, संस्थान का नाम, प्रमाण पत्र सहित पूरा विवरण जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी कार्यालय पानीपत में जमा करवा सकते हैं।

Comments