सहयोग परिवार द्वारा दो ज़रूरतमंदों को हाथ रिक्शा भेंट की गई
BOL PANIPAT : सहयोग परिवार द्वारा आज दि 02–03-22 को गंगा राम कॉलोनी पानीपत निवासी बच्ची सोनी कश्यप पुत्री नंद किशोर व गांव छिछड़ाना इसराना निवासी सुभाष सुपुत्र कृष्णा को 2 हाथ रिक्शा भेंट की गई । सहयोग परिवार के सदस्य ज्ञान अरोड़ा को किसी ने सम्पर्क किया कि उनके गांव में एक व्यक्ति है जो चलने फिरने से लाचार है कहीं आने-जाने के लिए उसको वॉकर का सहारा लेना पड़ता है अगर उसको एक हाथ रिक्शा मिल जाए वह बिना किसी सहारे कहीं भी आ जा सकता है.
बच्ची सोनी जो पढ़ाई में बहुत लायक है मां बाप को दिहाड़ी करने काम पर जाना होता है तो उसे स्कूल आने जाने में बहुत परेशानी होती है ,तुरंत ही सहयोग परिवार के सदस्यों जवाहर भाटिया व विपुल जग्गा ने दो हाथ रिक्शा की व्यवस्था कर दोनों को भेंट की गई ।मौके पर मोहित बजाज , आशु दुआ , रचित जग्गा , वैभव छाबड़ा ,ईशान चुघ ,पंकज दुआ मौजूद थे , साथ ही गौरव लीखा ने बताया कि किसी भी ज़रूरतमंद दिव्यांग को व्हील चेयर ,हाथ रिक्शा , वॉकर , बैसाखी की ज़रूरत हो या कोई किसी जरूरतमंद के लिए भेंट करना चाहता हो तो वह संस्था के किसी भी सदस्य से सम्पर्क कर सकता है।

Comments