पानीपत जिले में वकीलों ने वर्क सस्पेंड किया।
BOL PANIPAT : वकीलों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ अपना रोष प्रकट किया। दरअसल, 6 दिसंबर को पुलिस विभाग द्वारा बनाई गई दलालों की सूची सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी। दलालों की सूची में दो वकीलों का नाम आने पर वकीलों ने रोष प्रकट करते हुए वर्क सस्पेंड कर दिया है। वकीलों ने आरोप लगाया कि पुलिस विभाग में सबसे ज्यादा रिश्वतखोरी होती है। अधिकारियों ने जिस प्रकार दलालों की सूची निकाली है, उसी प्रकार अपने विभाग की सूची तैयार कराए। वकीलों का नाम डालकर छवि खराब करने का प्रयास किया गया है।
दलालों की सूची में नाम आने वाले वकील इरफान का कहना है कि पुलिस ने दलालों की सूची में दो वकीलों के नाम गलत प्रकाशित किए हैं, जबकि असली दलाल सरेआम दलाली करते हैं। समाजसेवियों को दलाल का नाम देकर पुलिस ने उनकी छवि धूमिल की है। उन्होंने कहा कि वे अब कोर्ट में मानहानि का केस करने की तैयारी करेंगे। वकील इरफान अली ने कहा कि साल 2017 में किला थाने का उदघाटन किया गया था। उस समय IG करनाल सुभाष यादव पानीपत आए थे। उन्हें भी अतिथि के तौर पर बुलाया गया था। वह हमेशा सामाजिक कार्य करता आया है, जब भी किला थाने में दो समुदायों की बात आई तो पुलिस उन्हें थाने बुलाती रही है। कभी किसी के नाम से रुपए नहीं लिए। किसी ने रंजिशन उनका नाम सूची में जुड़वाया, जो गलत है।

Comments