Tuesday, February 10, 2026
Newspaper and Magzine


हरीश खुराना को लगातार दूसरी बार श्री सिद्ध बाबा कांशी गिरि जी महाराज मंदिर सनौली रोड पानीपत का प्रधान चुना 

By LALIT SHARMA , in RELIGIOUS , at December 10, 2023 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : (10 दिसम्बर) आज सनौली रोड स्थित श्री सिद्ध बाबा कांशी गिरि जी महाराज मंदिर सनौली रोड पानीपत में कार्यकारिणी का चुनाव हुआ। जिसमें हरीश खुराना को लगातार दूसरी बार फिर से प्रधान पद के लिए चुन लिया गया। बैठक की शुरूआत हनुमान चालीसा के पाठ से हुई। सबसे पहले द्विवार्षिक आय-व्यय का ब्योरा कोषाध्यक्ष कृष्ण आर्य द्वारा दिया गया। मंदिर के सरपरस्त प्रेम सचदेवा की अध्यक्षता में मंदिर की सिलेक्शन कमेटी का गठन किया गया। मंदिर की पूरी बिरादरी ने 2 साल के लिए फिर से हरीश खुराना को प्रधान सेवादार बनाया गया। तथा दोबारा फिर से पूरी कमेटी को दोहराया गया । कार्यकारी अध्यक्ष पूरन बजाज महासचिव मदन खट्टर और कोषाध्यक्ष कृष्ण आर्य को बनाया गया। इस अवसर पर कृष्ण गोपाल सेठी, योगराज आर्य, किशोर ग्रोवर, विनोद आर्य, हरीश नागपाल, अशोक खट्टर, फतेहचंद गुलाटी, नंदलाल आहूजा, दविंदर खट्टर, ईश गुलाटी, चमन गुलाटी, कृष्ण मनचंदा, टेकचन्द आर्य, सुभाष आर्य, पं. शाम सुन्दर, गुलशन आर्य, प्रवीण आर्य, भारत भूषण कंवल नैन, प्रदीप गुलाटी, सरला ग्रोवर आदि उपस्थित थे।

Comments