Friday, July 17, 2026
Newspaper and Magzine


बीजेपी ने किया है युवाओं के साथ धोखा. बेरोजगारी में नंबर वन है हरियाणा :– हाजी मोहम्मद अफीम

By LALIT SHARMA , in Politics , at March 8, 2024 Tags: , , , , , ,

BOL PANIPAT : पानीपत शहरी विधानसभा के इमाम साहब पर कल लोकसभा की तैयारी हेतु कांग्रेस पार्टी द्वारा कांग्रेस संकल्प अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन भाई सोनू बुलेट ,भाई सावेज और आसिफ द्वारा किया गया इस दौरान करनाल लोकसभा कांग्रेस की टिकट दावेदार रहे चरणजीत सिंह मौजूद रहे । कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस माइनॉरिटी के हरियाणा प्रभारी  हाजी मोहम्मद अफीम द्वारा की गई इस दौरान पानीपत शहरी विधानसभा से कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रत्याशी संजय अग्रवाल ने साथियों को संबोधित करते हुए बताया कि आने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की उम्मीदवार को जिता कर देश में प्रदेश को प्रगति की ओर ले जाने का कार्य करें वही भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस माइनॉरिटी विभाग के हरियाणा कोंग्रेस के प्रभारी रहे हाजी मोहम्मद अफीम ने लोगों को संबोधित करते हुए बताया कि आज देश व प्रदेश के अंदर जिस प्रकार से बीजेपी सरकार ने युवाओं के साथ है धोखाधड़ी करें बेरोजगारी की ओर धकेला है ऐसे में आज युवा बीजेपी सरकार की गलत नीतियों के कारण बहुत तंग हो चुका है जिसका खामियाजा बीजेपी को आने वाले लोकसभा चुनाव में भुगतना होगा वही करनाल लोकसभा से कांग्रेस की टिकट के दावेदार चरणजीत सिंह ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी सत्ता में आते ही हमारी माता बहनों को ₹500 में गैस सिलेंडर दिया जाएगा वहीं प्रत्येक गृहणी  को ₹2000 रसोई खर्चा दिया जाएगा वहीं हमारे बुजुर्गों को मान सम्मान के रूप में ₹6000 पेंशन मासिक दी जाएगी। कार्यक्रम में पहुंचे अन्य साथियों ने भी कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए कांग्रेस पार्टी की नीतियों को सभी के साथ साझा किया। वही इस दौरान वसीम, अंकित गहलौत,अंकुश,ढिंगिया,ललित, ऋतु अरोड़ा,शिव अरोड़ा,डा अंसारी,राजेश सैनी, जाऊल वकील, सपाट्र आदि मौजूद रहे.

Comments