Tuesday, April 21, 2026
Newspaper and Magzine


भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सांसद, विधायक और मेयर व जिला अध्यक्ष ने देखी चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर की लैंडिंग

By LALIT SHARMA , in Politics , at August 23, 2023 Tags: , , , , ,

-भारत माता की जय के नारों से गूंजा पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस

BOL PANIPAT : चंद्रयान 3 के विक्रम लैंडर की लैंडिंग का कार्यक्रम पानीपत शहरी विधानसभा में पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में देखा गया | कार्यक्रम में भाजपा पानीपत के जिला प्रभारी संदीप जोशी की मौजूदगी में सांसद संजय भाटिया, विधायक प्रमोद विज और मेयर अवनीत कौर व जिला अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर की लैंडिंग का कार्यक्रम देखा | चंद्रयान के विक्रम लैंडर की लैंडिंग होते ही कार्यक्रम सभागार भारत माता की जय के नारों से गूँज उठा | कार्यक्रम उपरान्त भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी|

इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री कृष्ण छोक्कर, रविन्द्र भाटिया, मंडल अध्यक्ष एवं पार्टी के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे |

Comments