Friday, June 12, 2026
Newspaper and Magzine


पानीपत के वार्ड 24 के अर्जुन नगर में हरपाल ढांडा ने किया ट्यूबवैल का उदघाटन

By LALIT SHARMA , in Politics , at January 9, 2023 Tags: , , , ,

-अर्जुन नगर में ट्यूबवैल लगने से कालोनी वासियों को मिलेगा स्वच्छ पेयजल: हरपाल ढांडा
-पार्षद मंजीत कौर ने वार्ड में विकास कार्य करवाने पर जताया मुख्यमंत्री व विधायक महीपाल ढांडा का आभार

BOL PANIPAT । पानीपत के वार्ड 24 के अर्जुन नगर में ग्रामीण विधायक महीपाल ढांडा के बड़े भाई एवं समाजसेवी हरपाल ढांडा और वार्ड पार्षद मंजीत कौर ने रविवार को ट्यूबवैल का उदघाटन किया। वहीं हरपाल ढांडा का कार्यक्रम में पहुंचने पर पार्षद मंजीत कौर, राजपाल हरिनगर और वार्ड वासियों ने फूलमालओं से जोरदार स्वागत किया। हरपाल ढांडा ने कहा कि यहां पर ट्यूबवैल के लगने से स्थानीय कालोनी वासियों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होगा। पार्षद मंजीत कौर ने बताया कि उनके पिछले करीब चार साल के कार्याकाल में वार्ड 24 में 9 ट्यूबवैल लगवाये जा चुके है, जिसमें अर्जुन नगर में चार, भारत नगर में दो, कुलदीप नगर में दो और गोपाल कालोंनी में एक ट्यूबवैल शामिल है। कालोनियों में पीने के पाईप लाईन डालने का कार्य तकरीबन पूरा हो चुका है। वार्ड की कालोनियों में ही सीवर लाईन डालने का कार्य तेजी से चल रहा है और जल्द ही पूरा हो जाएगा। जबकि वार्ड में 6 धर्मशालाओं को निर्माण करवाया गया है। पार्षद मंजीत कौर व स्थानीय वासियों ने वार्ड 24 में विकास कार्य करवाने के लिये मुख्यमंत्री मनोहरलाल और विधायक महीपाल ढांडा का आभार व्यक्त किया। वहीं कार्यक्रम में पहुंचने पर सभी लोगों का राजपाल हरिनगर ने स्वागत किया। इस अवसर पर इंद्र सिंह, पप्पू प्रजापति,मंडल महामंत्री प्रदीप अग्रवाल, युवा मोर्चा जिला महामंत्री कपिल राणा, दिलबाग सोलंकी, इंद्र सिंह चौहान, जोगिंद्र बाल्मीकि, कर्मबीर बाल्मीकि, राममेहर बनवाला, आशु, दयानंद यादव, सुमित गुर्जर, बीरबल, सुरेंद्र प्रताप ढिल्लो, रीना राणा, कृष्णा देवी आदि मौजूद रहे।

Comments