Monday, April 27, 2026
Newspaper and Magzine


विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य होता साकार: हरपाल

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at January 9, 2024 Tags: , , , , ,

-गर्मजोशी  के साथ करते लोग संचार वैन का स्वागत

-लोगो की समस्याओ के निदान को लेकर सरकार गंभीर है

BOL PANIPAT , 9 जनवरी। पानीपत ग्रामीण से विधान सभा क्षेत्र से विधायक महिपाल ढांडा के भाई हरपाल ढांडा ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत जिले के गांव रजापुर व शिमला मौलाना में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि हर समस्या का समाधान निश्चित है। लोगों की समस्याओं को गंभीरता से लेकर सरकार कार्य कर रही है। मुख्य मंत्री मनोहर लाल ने खर्ची व पर्ची पर लगाम काशी है। यह पूरा कार्यक्रम ग्रामीणों को समर्पित है। पूरा प्रशासन लोगों के बीच में पहुंचकर उनकी समस्याओं का निदान करता है। यह कार्यक्रम लोगो के लिए संजीवनी बूटी का काम कर रहा है।
उन्होंने कहा की पिछले 9 सालों में जो विकास कार्य केंद्र व राज्य सरकार द्वारा कराए गए हैं उनका हर व्यक्ति को ब्योरा दिया जा रहा है। सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने के उद्देश्य व लक्ष्य को लेकर यह विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यह विकसित भारत संकल्प यात्रा वार्ड-वार्ड, गांव-गांव जाकर के लोगों को लाभ पहुंचा रही है। उन्होंने बताया कि लोग उमंग व उत्साह पूर्वक कार्यक्रमों में शामिल होते हैं व अपने आधार कार्ड, फैमिली कार्ड, राशन कार्ड, बिजली के बिल व अन्य समस्याओं का मौके पर निदान कराते हैं। उन्होंने कहा कि 2047 से पूर्व ही हम विकसित भारत के रूप में पहचाने जाएंगे। चारों दिशाओं में हिंदुस्तान की ताकत का डंका बज रहा है। जी-20 जैसे सफल आयोजन इस बात पर मोहर लगाते हैं कि देश प्रगति के पद पर लगातार आगे बढ़ रहा है।

    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन विकसित राष्ट्र व विश्व गुरु का सपना साकार होता नजर आ रहा है। इस मौके पर उन्होंने ग्रामीणों को विकसित भारत के संदर्भ में संकल्प शपथ भी दिलाई, स्टालों का अवलोकन किया व ग्रामीणों की समस्याओं को सुना व अधिकारियों के सहयोग से उसका निदान भी करवाया। इस मौके पर जीएम रोडवेज कुलदीप जांगड़ा, डीडीपीओ सुमित चौधरी, समाज कल्याण अधिकारी जयपान हुडा, डॉक्टर प्रीति, योगा टीचर रेणु, सरपंच कलजिंदर कोर, सरपंच शिमला मौलाना, सोहन, ब्लॉक समिति चेयरमैन दीपक, बीजेपी जिला उपाध्यक्ष देव मलिक, कृषि अधिकारी दीपक तवर, डॉक्टर योगेंद्र आर्य आदि मौजूद रहे।

Comments