Monday, June 1, 2026
Newspaper and Magzine


चुनाव ड्यूटी में नहीं होता रि-टेक.चुनाव आयोग द्वारा जारी हिदायतों की करें पालना:डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी।

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at May 20, 2024 Tags: , , , , ,

पोलिंग पार्टियों को ले जाने वाली बसें जीपीएस से होंगी लैस, सुरक्षा के होंगे पुख्ता इंतजाम।

BOL PANIPAT : 20 मई । डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ वीरेंद्र कुमार दहिया ने सोमवार को लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत जिला सचिवालय के प्रथम दल के सभागार में सभी सहायक रिटर्न अधिकारियों के साथ-साथ विभिन्न संबंधित अधिकारियों की बैठक कर आवश्यक विचार विमर्श किया और संबंधित अधिकारियों को चुनाव आयोग की हिदायत अनुसार उनकी पालना सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ वीरेंद्र दहिया ने कहा कि इलेक्शन ड्यूटी में सभी अधिकारी गंभीरता दिखाएं क्योंकि इसमें कोई भी रि-टेक नहीं होता है. सभी एआरओ सभी मतदान केंद्रों पर शौचालय, बिजली की व्यवस्था व अन्य मूलभूत सुविधाएं पूरी करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सभी पोलिंग पार्टियों के लिए खाने और पीने के पानी का प्रबंध सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने बताया कि पोलिंग पार्टियों को ले जाने वाली सभी बसें जीपीएस से लैस होगी और पोलिंग पार्टियों को प्राथमिक चिकित्सा के लिए किट बैग भी उपलब्ध करवाया जाएगा। जिला में स्थित सभी 876 मतदान केंद्रों की वेब कास्टिंग लाइव होगी और मुख्यालय पर इनकी मॉनिटरिंग भी की जाएगी। उन्होंने कहा कि 24 और 25 मई को व्यक्तिगत वाहनों के लिए पुल के नीचे पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी। आर्य कॉलेज परिसर में केवल पोलिंग पार्टियों को ले जाने वाली-लाने वाली बसें और सरकारी गाडिय़ां ही प्रवेश करेंगी।
बैठक में एआरओ पानीपत शहरी विधानसभा एवं एडीसी डॉक्टर पंकज यादव,  एआरओ पानीपत ग्रामीण विधानसभा एवं एसडीएम पानीपत मनदीप कुमार,एआरओ इसराना एवं एसडीएम ज्योति मित्तल और एआरओ समालखा विधानसभा एवं एसडीएम समालखा अमित कुमार, जिला परिवहन अधिकारी डॉ नीरज जिंदल,सहायक सचिव आरटीए शमी शर्मा,जिला राजस्व अधिकारी रण विजय सुल्तानिया,जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी विशाल पराशर,उप कृषि निदेशक डॉ आदित्य डबास,सिविल सर्जन डॉ जयंत आहूजा, डीएफएससी आदित्य कौशिक,नायब तहसीलदार निर्वाचन सुदेश राणा इत्यादि भी उपस्थित रहे।

Comments