हरियाणा राज्य बाल संरक्षण आयोग सदस्य ने किया बाल श्रमिक पुनर्वास केन्द्र का निरीक्षण.
BOL PANIPAT : 25 जून। हरियाणा राज्य बाल संरक्षण आयोग पंचकूला की सदस्य सुमन राणा ने मंगलवार को बाल श्रमिक पुनर्वास केन्द्र का निरीक्षण कर जरूरी दिशा निर्देश दिए। उन्होंने केन्द्र में बच्चों की पढ़ाई के संदर्भ में बच्चों से बातचीत की व बच्चों को स्नेह पूर्वक आगे बढऩे के लिए कुछ जरूरी टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि कामयाब होने के लिए हमें बचपन से ही प्रयास करने की जरूरत है। बच्चों को अध्ययन शील होना चाहिए। उन्होंने केन्द्र में लाइब्रेरी बनवाने के भी निर्देश दिए।
आयोग सदस्य ने कहा कि गर्मी के मौसम में आंखों से संबंधित अनेक बीमारियों आती है। उन पर ध्यान देना जरूरी है। इसके लिए बच्चों की आंखो का चेकअप कराना चाहिए। उन्होंने बच्चों के स्वास्थ्य को देखते हुए केंद्र में जो खेलों का सामान उपलब्ध है उसमें बढ़ोतरी करने के भी निर्देश दिए। इस मौके पर उनके साथ जिला बाल संरक्षण अधिकारी निधि गुप्ता साथ रहें।

Comments