Friday, July 17, 2026
Newspaper and Magzine


आर्य कॉलेज के प्रांगण में हुआ जिला स्तरीय तीन दिवसीय गीता महोत्सव का समापन समारोह

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at December 4, 2022 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT, 4 दिसंबर। जिला स्तरीय तीन दिवसीय गीता महोत्सव का समापन समारोह आर्य कॉलेज के प्रांगण में हुआ। इस दौरान उपायुक्त सुशील सारवान ने पानीपत जिला के आमजन का धन्यवाद देते हुए और प्रशंसा करते हुए कहा कि गीता महोत्सव के तहत नागरिकों ने जिस तरीके से बढचढ कर भाग लिया है, उससे ज्ञान व आस्था की परम्परा से जुड़ी युवा पीढी को नई दिशा मिली है। उन्होंने कहा कि महान संतों की बदौलत आज हिन्दू समाज आगे बढ़ा है और हमें समाज को नई दिशा देने वाले संतों से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आज भारतीय संस्कृति की जो बेजोड़ मिशाल इस अन्र्तराष्ट्रीय गीता महोत्सव के तहत हर गली-हर घर में देखने को मिल रही है। इससे भारत का गौरव और भी ज्यादा बढ़ा है।
उपायुक्त सुशील सारवान ने कहा कि स्वामी ज्ञानानन्द महाराज की अगुवाई में जिस तरह से गीता का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है उससे भारतीय संस्कृति, धर्म एवं दर्शन पर गहरा प्रभाव पड़ा है। गीता एक ग्रंथ ही नही बल्कि जीने का सिद्घांत है। उन्होंने गीता महोत्सव के समापन के लिए जिला के सभी प्रशासनिक अधिकारियों, विभागाध्यक्षों और समाजसेवियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि बहुत ही सौहार्दपूर्ण तीन दिवसीय गीता महोत्सव कार्यक्रम का आज समापन हो रहा है जिसमें जिला प्रशासन व शहर के विभिन्न सामाजिक संगठनों ने बढ़चढ़ कर कार्य किया है। इसलिए आज शहर पूरा गीतामय हो गया है। ये सब लोग बधाई के पात्र है।
समापन कार्यक्रम में बोलते हुए शहर के प्रेम मन्दिर की परम अध्यक्षा श्री श्री 1008 कांता देवी ने कहा कि प्रदेश सरकार की एक सार्थक पहल अच्छी सोच के साथ ही गीता जयंती महोत्सव मनाया जा रहा है। पूरे भारत वर्ष में ही नही बल्कि पूरे संसार में आज भारत देश अध्यात्मिक सभ्यता में पहले से मजबूत बना है। जिला प्रशासन की ओर से उपायुक्त सुशील सारवान ने प्रेम मन्दिर की परम अध्यक्षा श्री श्री 1008 कांता देवी व इसराना दरबार साहिब से बाबा दलविन्द्र सिंह को दौशाला औढाकर सम्मानित किया।

Comments