Monday, June 1, 2026
Newspaper and Magzine


जिला प्रशासन द्वारा गांजबड़ गांव में आयोजित किया हरियाणा उदय कार्यक्रम

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at June 3, 2023 Tags: , , , , ,

जिला प्रशासन ने ग्रामीणों की शिकायत सुनकर उनके द्वार पर ही किया समाधान

BOL PANIPAT , 3 जून। प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा बीते दिनों से विभिन्न जिलों में जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किये जा रहें हैं। इस कार्यक्रम के अंतर्गत ही प्रदेश सरकार के आदेशानुसार जिले के गांवों में भी डीसी के नेतृत्व में जिला प्रशासन के सभी अधिकारी सप्ताह में एक रात्री प्रवास करेंगे और लोगों की समस्याएं सुनकर उनका समाधान करेंगे। प्रदेश सरकार ने ये कार्यक्रम हरियाणा उदय के नाम से शुरू किये है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत डीसी वीरेन्द्र कुमार दहिया ने जिले के गांजबड़ गांव में खुला दरबार लगा कर गांव के लोगों की समस्याएं जानी और मौक़े पर ही सबंधित अधिकारियों को उनके समाधान के आदेश दिए।

इस दौरान डीसी वीरेन्द्र कुमार दहिया ने विभिन्न विभागों द्वारा लोगों को सरकार की जनहित योजनाओं के बारे में जागरुक करने वाले स्टालों का भी अवलोकन किया। डीसी ने अवलोकन करते हुए विशेष रूप से क्रीड़ विभाग के अधिकारियों तथा कर्मचारियों को निर्देश देते हुए कहा कि लोगों की परिवार पहचान पत्र से संबंधित समस्याओं का भविष्य में तत्परता से निवारण किया जाये, इस कार्य में किसी भी प्रकार की कोताही नहीं होनी चाहिए।
इस अवसर पर गांजबड़ गांव की तरफ़ से सरपंच नरेन्द्र राठी व रामकिशन राठी सहित अन्य गणमान्य लोगों ने डीसी को पगडी पहनाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान जिले के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने धार्मिक व सांस्कृतिक प्रस्तुतियां पेश कर कार्यक्रम में समा बांध दिया। इस अवसर पर आसपास क्षेत्र के गांवों के सरपंचों ने भी डीसी को गांव से संबंधित समस्याओं के बारे में अवगत करवाया और अपने मांगपत्र भी प्रस्तुत किये। जिस पर डीसी ने सभी सरपंचों को आश्वस्त करते हुए कहा कि जिला प्रशासन द्वारा उनकी हर समस्या का निवारण जल्द से जल्द किया जायेगा। इस अवसर पर अतरिक्त उपायुक्त वीना हुड्डा, एसडीएम पानीपत वीरेन्द्र कुमार ढुल, एसडीएम समालखा अमित कुमार, सीईओ जिला परिषद विवेक चौधरी, सीटीएम राजेश सोनी, एमडी शुगर मिल नवदीप नैन सहित सभी सबंधित अधिकारी तथा कर्मचारी मौजूद रहें।

Comments