Tuesday, February 10, 2026
Newspaper and Magzine


कुमारी शैलजा ने कांग्रेस पार्टी के अंतर्गत हो रही मेंबरशिप को लेकर जागरूक किया।

By LALIT SHARMA , in Politics , at March 8, 2022 Tags: , , , , , ,

BOL PANIPAT :आज पानीपत शहर विधानसभा संजय अग्रवाल के अध्यक्षता में पानीपत के सोहम गार्डन में हरियाणा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बहन कुमारी शैलजा के नेतृत्व में एक मीटिंग का आयोजन किया गया. जिसमें कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं को कांग्रेस पार्टी के अंतर्गत हो रही मेंबरशिप को लेकर जागरूक किया।

इस मीटिंग के दौरान पानीपत,करनाल,रोहतक व सोनीपत के कांग्रेस पार्टी के चीफ इनरोलर्स व इनरोलर्स मौजूद रहे. सभी चीफ इन रोलर्स को यह बताया कि किस प्रकार से डिजिटल मेंबरशिप की जाएगी. वहीं कांग्रेस पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष कुमारी शैलजा ने सभी कांग्रेस पार्टी के चीफ इनरोलर्स व इनरोलर्स को यह भी बताया की हर साथी को कम से कम सो सो मेंबर अपने नीचे बनाएगा.

कांग्रेस पार्टी मीटिंग के दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुमारी शैलजा ने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी जो मेंबरशिप कर रही है यह मेंबरशिप पूर्ण रूप से असली मेंबरशिप होगी. बीजेपी सरकार की तरह झूठी मेंबरशिप नहीं होगी। वही कांग्रेस नेता संजय अग्रवाल ने भी अपने सभी साथियों का हौसला बढ़ाते हुए कहां कि जिस प्रकार से पानीपत के साथी पिछले कुछ दिनों से मेंबरशिप को लेकर इतने उत्साहित है. ऐसे मे लग रहा है पूरे हरियाण मे सबसे ज्यादा मेम्बरशिप पानीपत शहरी विधानसभा मे की जाएगी।

वहीं कांग्रेस नेता संजय अग्रवाल ने यह भी बताया कि जिस प्रकार से बीजेपी के नेताओं द्वारा पानीपत नगर निगम को दिन प्रतिदिन लूट कर अपने घर भरने का काम किया जा रहा है. ऐसे मे आने वाले समय में बहन कुमारी शैलजा के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी की हरियाणा मे सरकार निश्चित रूप से बनेगी और पानीपत नगर निगम में हो रहे भ्रष्टाचार पर पूर्ण रूप से रोक लगेगी .

इस मौके पर राम किसन गुज्जर,PRO नेगी ,अजय चौधरी, एडवोकेट नरेश अत्रि, महिला जिला कार्यकारी अध्यक्ष नीरजा बाहरी, मोहन लाल गर्ग,सोहम गार्डन के मालिक विनोद पूर्व, पूर्व मंत्री सुभाष बत्रा , कृष्ण मूर्ति हुड़्डा ,Social मीडिया इंचार्ज रघुनाथ नेमपाल बरवाल,ओमप्रकाश पुनिया,संजय पुनिया,देशराज पुनिया,विकास त्यागी,दीपक शर्मा,वीरेंदर अत्रि,ओमबीर पंवर, पूर्व मंत्री बिजेंदर कादयान, धर्मपाल गुप्ता,चांद चौधरी और मोहित बुधिराजा आदि मौजूद रहे।

Comments