कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिए किसान 13 जून तक जमा करवाएं दस्तावेज
BOL PANIPAT , 12 जून। उपायुक्त सुशील सारवान ने बताया कि वर्ष 2022-23 में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, हरियाणा द्वारा कृषि मशीनीकरण को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा योजनाओं के तहत विभिन्न कृषि यंत्रो पर अनुदान के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को 13 जून तक किया गया है।
विभाग द्वारा योजना के दिशा-निर्देशों को पूरा करने वाले सभी पात्र/योग्य आवेदकों को अनुदान का लाभ दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि अनुदान पात्रता प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए सभी पात्र किसान 13 जून तक अपने सभी दस्तावेज जैसे ऑनलाईन आवेदन की प्रति, परिवार पहचान पत्र, मेरी फसल-मेरा ब्यौरा का पंजीकरण, पैन कार्ड, ट्रैक्टर की वैध आरसी, जमीन की पटवारी रिपोर्ट, बैंक खाते की पास बुक अथवा कैंसल चैक, स्वयं घोषणा पत्र (पिछले 5 वर्षों में अनुदान न लिए जाने का) तथा जाति प्रमाण पत्र (अनुसूचित जाति के किसान के लिए) किसान अधिक जानकारी के लिए विभाग की उक्त वेबसाइट पर अथवा कृषि कार्यालय में सम्पर्क कर सकते हैं।

Comments