Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


आदर्श आचार संहिता की पालना करवाने के सख्त निर्देश. अधिकारी लगातार बनाये रखे नजर: डीसी डा. विरेद्र दहिया

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at August 29, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 29 अगस्त। जिला निर्वाचन अधिकारी डाक्टर वीरेन्द्र कुमार दहिया ने विधानसभा आम चुनाव के मद्देनजर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में आचार संहिता की पालना प्रभावी ढंग से सुनिश्चित की जाए व विधानसभा चुनाव प्रक्रिया संपन्न होने तक मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जायें कि भारत निर्वाचन आयोग की ओर से लागू की गई आदर्श चुनाव आचार संहिता की अवहेलना किसी भी रूप में न की जा सके। उन्होंने कहा कि विधानसभा आम चुनाव में सभी अधिकारी व कर्मचारी व्यवस्थित तरीके से अपनी ड्यूटी का निर्वहन करें। उन्होंने आरओ को निर्देश दिए कि वे अपने अधिकार क्षेत्र में नियमित दौरा करें और जहां कहीं भी किसी भी रूप से आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन दिखे उस पर तुरंत संज्ञान लेकर कार्रवाई अमल में लाएं।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि वे सी-विजिल एप (सिटीजन विजिल) पर आचार संहिता अवहेलना से संबंधित सभी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए 100 मिनट के अंदर-अंदर उनका प्राथमिकता के आधार पर समाधान करना सुनिश्चित करें। उन्होंने संबंधित सहायक रिटर्निंग अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता की दृढ़ता व सख्ती से पालना करवाना सुनिश्चित करें और इस प्रकार का कोई मामला संज्ञान में आए तो उस पर तुरंत प्रभाव से संज्ञान लेते हुए मामले का निपटारा करवाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि शहरी क्षेत्रों में नगर परिषद, नगर पालिका व ग्रामीण क्षेत्रों में डीडीपीओ व बीडीपीओ इस कार्य की लगातार मॉनिटरिंग करें।
जिला निर्वाचन अधिकारी डा. वीरेन्द्र कुमार दहिया ने बताया कि विधानसभा आम चुनाव के दौरान निष्पक्ष व शांतिपूर्ण चुनाव प्रक्रिया संपन्न करवाने के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1950 स्थापित किया गया है जहाँ चुनाव से सम्बंधित प्राप्त होने वाली शिकायतों की मॉनिटरिंग व समाधान किया जाता है।

Comments