Monday, June 15, 2026
Newspaper and Magzine


पर्यावरण शुद्धि हेतु रावण परिवार के पुतलों में डाली जाएगी हवन सामग्री: रमेश माटा

By LALIT SHARMA , in RELIGIOUS , at September 25, 2022 Tags: , , , ,

हनुमान स्वरूपों पर हैलीकॉप्टर ड्रोन द्वारा की जाएगी पुष्पवर्षा ।

BOL PANIPAT (25 सितम्बर) इस बार पर्यावरण शुद्धि हेतु रावण परिवार के पुतलों में डाली जाएगी हवन सामग्री और हनुमान स्वरूपों पर हैलीकॉप्टर ड्रोन द्वारा पुष्पवर्षा की जाएगी।
दशहरा कमेटी (रजि.) सनौली रोड की जनरल मीटिंग आज रघुनाथ धाम के सत्संग हाल, सैक्टर 25 में हुई। जिसमें बुराई पर अच्छाई की जीत का महापर्व दशहरे के आयोजन को लेकर विस्तार से विचार विमर्श किया गया और दशहरा पर्व मनाने की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। मीटिंग की शुरूआत हनुमान चालीसा के पाठ से हुई। तत्पश्चात महासचिव चिमन सेठी ने मीटिंग की शुरूआत करते हुए कहा कि कोई भी ऐसा सदस्य न रहे जो सेवा से वंचित रह जाए। संरक्षक सूरज दुरेजा ने कहा कि जिस सदस्य की ड्यूटी अगर पूरी हो गई है तो वह दूसरे का भी हाथ बंटाए। संरक्षक विरेन्द्र सोनी ने कहा कि सभी सदस्य अनुशासन एवं सेवा का ध्यान रखें। आज की मीटिंग में 6 नए सदस्य दशहरा कमेटी परिवार में शामिल हुए। जिनमें ओम प्रकाश जुनेजा, सुदेश वधवा, विपुल वधवा, गुरमीत मक्कड़, सुरेश लखीना और दीपक मल्होत्रा रहे। प्रधान रमेश माटा ने मीटिंग में सदस्यों को संबोधित करते हुए सबकी सेवाओं के बारे में बताया। रमेश माटा ने बताया कि इस बार दशहरा पर्व पर हनुमान स्वरूपों पर हैलीकॉप्टर ड्रोन द्वारा पुष्पवर्षा की जाएगी। हनुमत स्वरूपों का स्वागत शहनाई वादन द्वारा किया जाएगा। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि रावण का पुतला इस बार रथ पर खड़ा रहकर युद्ध लड़ेगा। रावण इस बार और भी आकर्षक सजीव होगा जिसके मुँह और कानों से आग निकलेगी। इस बार दर्शकों के मनोरंजन के लिए बांस पर चलने वाले कलाकार भी मौजूद रहेंगे। उन्होंने शहर की सभी संस्थाओं, दशहरा कमेटी के सदस्यों से अपील की कि वे सफाई का विशेष ध्यान रखें जिससे किसी भी हनुमत स्वरूप को चलने में किसी भी प्रकार की कोई परेशानी न हो। माटा ने नगर के सभी दुकानदारों से भी अपील की कि वे अपनी दुकान के आगे पानी का छिड़काव करें और सफाई का ध्यान रखें। इस अवसर पर तिलक राज छाबड़ा, शाम सुन्दर बतरा, अशोक नारंग, पुरूषोत्तम शर्मा, डा. रमेश चुघ, प्रीतम गुलाटी, गजेन्द्र सलूजा, किशन शर्मा, महेन्द्र पसरीचा, हरबंस लाल अरोड़ा, मोहन लाल सलूजा, बसंत रामदेव, कृष्ण रेवड़ी, लीला कृष्ण भाटिया, जय दयाल तनेजा, चुन्नी लाल चुघ, कैलाश लूथरा, देवेन्द्र रेवड़ी, वेद बांगा, कैलाश नारंग, किशोर अरोड़ा, सुरेन्द्र जुनेजा, किशन वधवा, शक्ति सिंह रेवड़ी, जवाहर लाल जुनेजा,  सूरज बरेजा, संजय बरेजा, भारत भूषण अरोड़ा, भूषण नारंग, तरूण छोक्करा, अजय आहूजा, अमित तनेजा, गोविन्द रेवड़ी, महेन्द्र बठला, सोहन रेवड़ी, चुन्नी लाल लखीना, प्रवीण जुनेजा, मोहित आहूजा, हिमांशु बांगा, स्वपनिल जुनेजा, राघव रामदेव, विजय चौधरी आदि उपस्थित थे।

Comments