Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


धूम धाम व हर्षोल्लास से मनाया गया शिवरात्रि का पर्व

By LALIT SHARMA , in RELIGIOUS , at March 8, 2024 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : 8 मार्च , हर वर्ष की भांति सनौली रोड स्थित प्राचीन मंदिर श्री भीम गोडा वार्ड नं. 9 में शिवरात्रि का पर्व बहुत ही धूम धाम व हर्षोल्लास से मनाया गया। जिसकी शुरुवात मंदिर की महिला संकीर्तन मंडली द्वारा सुंदरकांड के पाठ से की गई तत्पश्चात् सुर सम्राट वेद कमल ने “उसको जग में डर काहे का जिन्हें सहारा भोले का ” आदि भजनों से वातावरण को मंत्रमुग्ध कर दिया. मंच संचालन वेद बांगा ने किया। इस अवसर पर प्रधान जोगिंदर कमल ,ओम प्रकाश रेवड़ी ,चुनी लाल लखीना, चुनी लाल चुघ, गुरमीत मक्कड़,चिमन सेठी, पवन जुनेजा, सुंदर चुघ, गिरीश जुनेजा ,दविंदर रामदेव , रजिंदर सलूजा ,ईश जुनेजा, बाल किशन रेवड़ी, सुंदर चुघ,जीत लाल जुनेजा, प्रेम चुघ आदि उपस्थित रहे।

Comments