Thursday, April 16, 2026
Newspaper and Magzine


पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने थाना सदर/थाना मॉडल टाउन व महिला थाना का औपचारिक निरीक्षण किया.

By LALIT SHARMA , in Uncategorized , at May 5, 2023

जोन के पर्यवेक्षण अधिकारी, थाना प्रबंधकों व चौकी इंचार्ज के साथ क्राईम मीटिंग लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए.

BOL PANIPAT : 05 मई 2023, पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने शुक्रवार को थाना सदर, थाना मॉडल व महिला थाना का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने रिकार्ड की फाइलों का गहनता से अवलोकन करने के साथ ही थाने की बैरक,मेस व मालखाना का निरीक्षण कर माल मुकदमा का मिलान भी किया।

उन्होंने निरीक्षण उपरांत क्राईम कंट्रोल के संबंध में जोन के पर्यवेक्षण अधिकारी, थाना प्रबंधक, चौकी इंचार्ज व तैनात पुलिसकर्मियों के थाना में क्राइम मीटिंग लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मीटिंग में उप पुलिस अधीक्षक श्री धर्मबीर खर्ब, थाना मॉडल टाउन प्रभारी इंस्पेक्टर महिपाल, महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुशीला, थाना सदर प्रभारी सब इंस्पेक्टर रामनिवास, आठ मरला चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर संदीप, एसपी रिडर एएसआई सुभाष व उपयुक्त थाना, चौकी के सभी पुलिसकर्मी उपस्थित रहें।

पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने मिटींग में सर्वप्रथम कानून एंव व्यवस्था व दर्ज मूकदमों में की जा रही कार्रवाई की समीक्षा लेकर पर्यवेक्षण अधिकारी, थाना प्रबंधक व चौकी इंचार्ज को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि महिला विरूध अपराध, अवैध हथियार व मादक पदार्थों की तस्करी, जुआरियों, सट्टेबाजों तथा अवैध शराब माफियाओं के खिलाफ सचेत होकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाही अमल में लाए। लंबित मामलों के निस्तारण के लिए आरोपियों को शीघ्र ही गिरफ्तार कर न्यायालय में चालान पेश करें। मादक पदार्थ तस्करी में फरार चल रहे आरोपियों के अतिरिक्त पीओ, बेल जम्पर अपराधियों की संम्पत्ति जब्त करने की प्रक्रिया को अमल में लाए।

पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने निर्देश दिए की थाना चौकी में शिकायत लेकर आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की अच्छे से सुनवाई कर तय समय के दौरान उचित कार्रवाई करे। किसी के साथ अभद्र व्यवहार ना करें। दर्ज किसी भी मुकदमे की जांच बेवजह लंबे समय तक पेंडिंग न रखें एवं तय समय सीमा में जांच पूरी कर उसका न्यायालय में चालान पेश करें। क्षेत्र में आमजन के साथ अच्छा तालमेल बना निरंतर गश्त कर शरारती व अपराधिक किस्म के व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाही अमल में लाए। आपराधिक प्रकार की घटना घटित होने की कोई भी सूचना मिलती है तो तुरंत घटनास्थल पर पहुचें। निरंतर गश्त कर संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की गहनता से चेकिंग करें एवं पीओ, बेल जम्पर अपराधियों को काबू करें। 

पुलिस अधीक्षक ने सर्वप्रथम थाना सदर इसके उपरांत थाना मॉडल टाउन व महिला थाना का निरीक्षण किया।

Comments