Tuesday, May 26, 2026
Newspaper and Magzine


स्वास्थ्य कर्मी 22 अगस्त 2022 को पंचकूला मे स्थित स्वास्थ्य महानिदेशालय के सामने रोष प्रदर्शन करेंगे।

By LALIT SHARMA , in HEALTH , at August 3, 2022 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : 3 अगस्त,कोविड महामारी से सबक लेकर राज्य के स्वास्थ्य विभाग को मजबूत करने की बजाय वर्तमान मे स्वीकृत पदो को समाप्त करने के विरोध मे प्रदेश के स्वास्थ्य कर्मी 22 अगस्त 2022 को पंचकूला मे स्थित स्वास्थ्य महानिदेशालय के सामने रोष प्रदर्शन करेंगे। बैठक के बाद जारी एक सयुक्त प्रैस विज्ञप्ति मे स्वास्थ्य सुपरवाईजर संघ के प्रदेशाध्यक्ष राममेहर वर्मा , महासचिव सतपाल खाशा, वित सचिव रणधीर चहल, तथा उपप्रधान सुमित्रा देवी ने बताया कि इससे पूर्व 15 अगस्त तक प्रदेश के सभी विधायको व सांसदो को ज्ञापन देकर समाप्त पदो को बहाल करने तथा 6 दिसम्बर को महानिदेशक स्वास्थ्य सेवाये हरियाणा के साथ हुए लिखित समझौते को लागू करने की मांग की जायेगी और फिर भी मांगो पर अमल नही हुआ तो 22 अगस्त को पंचकूला स्थित महानिदेशक स्वास्थ्य सेवाये हरियाणा के कार्यालय पर बहुउद्वेशीय स्वास्थ्य कर्मचारी एशो0 के साथ मिलकर रोष प्रदर्शन किया जायेगा । उन्होने बताया कि कातिल कोरोना व डेगू के डंक को लोग अभी तक भूल भी नही पाये थे कि स्वास्थ्य विभाग की योजना शाखा प्रदेश के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए प्रदेश मे बढती आबादी को बेहतर स्वास्थ्य सेवाये प्रदान करने हेतू सरकार के नोरम अनुसार नये पद स्वीकृत करने की बजाय पहले से स्वीकृत पदो को पोर्टल से हटाने का कार्य आरम्भ कर दिया । पोर्टल से पद हटाने के कारण कई जिलो के नागरिक हस्पताल मे कार्यरत महिला स्वास्थ्य सुपरवाईजर को पिछले आठ माह से वेतन तक नही मिल पा रहा है। प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग मे पहले से चिकित्सको व पैरामैडीकल विशेष कर बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य कर्मचारियो की भारी कमी होने बाद भी पदो पर कैची चलाना इस बात का पुख्ता सबूत है कि विभाग के आला अधिकारी अपने स्वार्थ हेतू जहा आम जनता को राम भरोसे पर छोड रहे है, वही पर सकार को भी बदनाम करने का कार्य कर रहे है। उन्होने बताया कि इसी प्रकार जनवरी 2019 मे एम.पी.एच.डब्लू के वेतनमान संशेांधित होने के बावजूद आज पदोन्नत पदो की वेतन विसगति दुरस्त न करने के कारण आलम यह हो गया कि एम.पी.एच.डब्लू 4200 ग्रेड पे मे कार्यरत है जबकि पदोन्नति लेने के बाद स्वास्थ्य सुपरवाईजर 4000 ग्रेड पे मे कार्यरत है। कर्मचारी नेताओ ने बताया कि गत 6 दिसम्बर 2021 को तत्कालीन अतिरिक्त महानिदेशक डा0 वी0के0 बंसल की अध्यक्षता मे निदेशक स्तर के अधिकारियो व स्वज्ञस्यि सुपरवाईजर संघ के पदाधिकारियो के बीच हुई बैठक के निर्णयानुसार पदोन्नत पदो के ए.सी.पी. स्केल को दुरस्त करने, पदोन्नत पद स्वास्थ्य सुपरवाईजर को एफ.पी.एल 7, एस.एम.आई0. को एफ पी.एल. 8, ए.यू.ओ. को एफ पी एल 9 तथा ए.एम.ओ. को एफ पी.एल 10 का संशेांधित वेतनमान देने की तुरन्त अधिसूचना जारी करवाई जाये।
गौरतलब है कि लोगो को घर द्वार तक स्वास्थ्य सेवाये प्रदान करते हुए राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमो को अमली जामा पहनाने वाले बहुउद्वेशीय स्वास्थ्य कर्मचारियो व स्वास्थ्य सुपरवाईजरो की जहा विभाग मे पहले ही कमी आडे आ रही वही पर अब 333 एम.पी.एच.डब्लू. , 178 स्वास्थ्य सुपरवाईजरो , 37 महिला स्वास्थ्य सुपरवाईजर, 45 सिनियर मलेरिया इन्सपैक्टर, 26 अस्सिटैन्ट यूनिट आफिसर, तथा 12 अस्सिटैन्ट मलेरिया आफिसर के पदो सहित 1500 से ज्यादा विभिन्न वर्गो के पदो को समाप्त करने के आदेश दिये जा रहे है। कर्मचारी नेताओ ने बताया कि सरकार द्वारा जहा वर्ष 2030 मे राज्य को मलेरिया व डेगू मुक्त व 2025 मे टी बी रोग से मुक्त करने का लक्ष्य रखा हुआ है, जिसके लिए महानिदेशालय एक तरफ तो जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाये प्रदान करने के लिए वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार राज्य मे एम0पी.एच.डब्लू के 2700 पदो बढाकर 4283, स्वास्थ्य सुपरवाईजर के 630 से बढाकर 825 करने, करने की मांग सरकार से करता है, वही पर निदेशालय की प्लानिग शाखा पदो को घटाने के आदेश दे रही है। कर्मचारी नेताओ ने बताया कि अधिकारियो के उक्त तुगलकी फरमान पर अमल होने की स्थिति मे सबसे ज्यादा असर राज्य की शहरी जनसख्या पर पडेगा । कर्मचारी नेताओ ने बताया कि जब कोविड महामारी के दौरान निजि अस्पतालो ने अपने हस्पताल बन्द कर दिये थे , उस समय प्रदेश के इन्ही बहुउद्वेशीय स्वास्थ्य कर्मचारियो के द्वारा अपनी जान पर खेलकर कोविड महामारी मे घर घर जाकर 90 प्रतिशत कोविड मरीजो की जान बचाने का कार्य किया जिसकी बदौलत प्रदेश के स्वास्थ्य मन्त्री को देश के सर्वश्रेष्ट स्वास्थ्य मन्त्री के ताज से नवाजा गया। इसके बावजूद विभाग के आला अधिकारी जहा पदो को समाप्त करने पर तुले हुए है।

Comments