मेंहदी लगाओ प्रतियोगिता में अनुज व सान्या ने हासिल किया प्रथम स्थान
– तीज त्योहार के उपल्क्ष में आर्य कॉलेज में हुआ मेंहदी लगाओ प्रतियोगिता का आयोजन
BOL PANIPAT – वीरवार 06 अगस्त 2024,
मंगलवार को पानीपत के आर्य कॉलेज के कॉमर्स विभाग द्वारा तीज पर्व के अवसर पर मेंहदी लगाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कॉलेज की लगभग 550 छात्राओं ने भाग लिया। कॉलेज प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने विजेता छात्राओं को पुरस्कार दे कर सम्मानित किया व कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए कॉमर्स विभाग की विभागाध्यक्षा डॉ. मधु गाबा समेत सभी स्टाफ सदस्यों बधाई दी।

कॉलेज प्राचार्य डॉ. जगदीश ने जानकारी देते हुए बताया कि सावन माह में तीज का पर्व मनाया जाता है। इस पर्व पर महिलाएं हाथों में मेंहदी लगवाती है, बच्चे और महिलाएं झूला झूलते हैं और घेवर व फिरनी की मिठाई बनाई और खिलाई जाती है। उन्होंने कहा कि हमें अपने सभी त्योहार मिल कर सभी लोगों के साथ मनाने चाहिए। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि आर्य कॉलेज के प्रांगण में भी सभी त्योहारों को विद्यार्थियों के साथ मिल कर मनाया जाता है। आज भी तीज पर्व के अवसर पर महाविद्यालय प्रांगण में मेंहदी लगाओ प्रतियागिता का आयोजन करवाया गया। कॉलेज की छात्राओं ने इस प्रतियोगिता बढ-चढ कर भाग लिया व एक से एक अच्छी मेंहदी छात्राओं ने प्राध्यापिकाओं व अन्य छात्राओं के हाथों पर लगाई। मेंहदी लगाओ प्रतियोगिता में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा सान्या ने पहला स्थान, बीसीए प्रथम वर्ष की माही ने द्वितीय स्थान, बी.वॉक इंटिरीयर डिजाइनिंग द्वितीय वर्ष की छात्रा पूर्वांशी ने तीसरा स्थान हासिल किया और वहीं पर बीबीए द्वितीय वर्ष की तीशा व बी.कॉम प्रथम वर्ष की सिमरनजीत को संयुक्त् रूप से सांत्वना पुरस्कार मिला। इसके साथ ही थीम बेस मेहंदी प्रतियोगिता में बी.कॉम प्रथम वर्ष के छात्र अनुज ने पहला स्थान, बी.कॉम तृतीय वर्ष की छात्रा प्रांजल ने दूसरा स्थान, बी.कॉम द्वितीय वर्ष की छात्रा आयुशी ने तीसरा स्थान, व बी.कॉम द्वितीय के दिपांशु ने और ज्योति ने संयुक्त रूप से सांत्वना पुरस्कार हासिल इस अवसर पर वाणिज्य विभाग के सभी स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

Comments