Tuesday, June 2, 2026
Newspaper and Magzine


संगत की बसों को झंडी दिखाकर पानीपत से रवाना किया

By LALIT SHARMA , in SOCIAL , at November 17, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : सत्य महावीर सेवा दल संस्था द्वारा संगत की बसों को प्रधान राकेश कक्कड़ के नेतृत्व में वृंदावन धाम के लिए पानीपत के प्रसिद्ध समाजसेवी व जी डी गोयनका स्कूल के चेयरमैन अतुल जैन व पानीपत ग्रामीण विकास मोर्चा के अध्यक्ष सतपाल राणा ने झंडी दिखाकर व नारियल तोड़कर तीर्थ यात्रियों को पानीपत से रवाना किया”इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारीयों ने अतुल जैन व राणा का पगड़ी ,पटका व फूलों की मालाएं पहनाकर के भव्य स्वागत किया”इस अवसर पर समाजसेवी संस्था के प्रधान राकेश कक्कड़ ने कहा है कि भाई अतुल जैन पानीपत की राजनीति के एक उभरते हुए युवा सितारे हैं ऐसे युवा व्यक्ति का राजनीति में आना और सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर भाग लेना समाज के लिए बहुत ही अच्छा कदम है संगत को संबोधित करते हुए अतुल जैन ने कहा है कि हमारा परिवार वर्षों से सामाजिक व राजनीतिक कार्यक्षेत्र में रहा है मैं अपने पिता स्वर्गीय ओम प्रकाश जैन के पदचिन्हों पर चलकर के समाज की सेवा करता रहूंगा और पिछले 10 वर्षों में जो राजनीतिक व सामाजिक अस्थिरता आई है मैं उसको भरने का प्रयास करूंगा उन्होंने सभी तीर्थ यात्रियों को बधाई दी कि आप धर्म और कर्म के कार्य करते रहें समाज को धर्म के रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित करते रहें मैं भी आप सभी की तीर्थ यात्रा की मंगल कामना करता हूं और धर्म के कार्यों के लिए आपकी सेवा में हर समय आपके बीच में तैयार रहुंगा, इस अवसर पर सम्मानित समाजसेवी पुर्व ब्लॉक पार्षद राम जुवारी कश्यप, शिव कुमार शर्मा, उस्मान हाली, बलदेव अरोड़ा हनुमान,अनिल कपूर, दीपू महाराज,नवीन मदान, सनी वोगरा, कविता मल्होत्रा, ज्योति ढींगड़ा ,अंजना शर्मा, पिंकी चावला व अन्य सैकड़ो की संख्या में बहन और भाई उपस्थित रहे !

Comments