Wednesday, May 27, 2026
Newspaper and Magzine


हाउसिंग फॉर आल विभाग हरियाणा द्वारा जिला पानीपत में 128 फ्लैट ड्रा के माध्यम से दिए जायेंगे : अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. पंकज यादव

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at February 6, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 6 फ़रवरी। अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. पंकज यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि हाउसिंग फॉर आल विभाग हरियाणा द्वारा जिला पानीपत में 128 फ्लैट ड्रा के माध्यम से दिए जायेंगे, जिस बारे विभाग द्वारा जिला पानीपत में कुल 849 योग्य उम्मीदवारों का चयन किया गया है।
उन्होंने बताया कि इन सभी उम्मीदवारों को फ्लैट बुकिंग राशी 10 हजार रूपये जमा करवाने का अवसर प्रदान किया गया है। अभी तक केवल 264 योग्य उम्मीदवारों द्वारा बुकिंग राशी 10 हजार रूपये जमा करवाई गयी है,इसके अलावा शेष 585 योग्य उम्मीदवारों को बुकिंग राशी 10 हजार रूपये जमा करवाने के लिए हाउसिंग फॉर आल विभाग हरियाणा द्वारा अंतिम तिथि को 9 फरवरी 2026 तक बढ़ा दिया गया है। उन्होंने अपील की कि सभी शेष बचे हुए 585 योग्य उम्मीदवार भी जल्द से जल्द बुकिंग राशी 10 हजार रूपये जमा करवाएं। उन्होंने बताया की इस सम्बन्ध में समस्त जानकारी एचटीटीपीएस:एचएफएडॉटहरियाणा डॉटजीओवीडॉटइन पर उपलब्ध है।

Comments