Saturday, April 25, 2026
Newspaper and Magzine


हुडा मालिकों को प्लॉट का हक दे : प्रवीन जैन  

By LALIT SHARMA , in SOCIAL , at March 12, 2024 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : समाज सेवा संगठन अध्यक्ष प्रवीण जैन व वीरेंद्र भाटिया ने हुडा में असली मालिक को प्लॉट का मालिकाना हक़ देने के लिए मुख्यमंत्री के नाम CM विंडो पर दिया ज्ञापन
संगठन अध्यक्ष प्रवीण जैन ने बताया विरेंद्र भाटिया पुत्र श्री दयानंद भाटिया निवासी पानीपत मॉडल टाउन का  प्लाट नंबर 758 सेक्टर 8 पानीपत हुड्डा में है जो 2006 में एक व्यक्ति से जो की ओरिजिनल एलॉटी से लिया था।
           जब मैं यह प्लाट लिया तो हुड्डा विभाग यह प्लाट विरेंद्र भाटिया के नाम ट्रांसफर कर दिया उसकी एवज में जो फीस हुड्डा की निर्धारित थी वह और जो बकाया किश्त और शुल्क थे वह भी सब समय-समय पर दिए।
            हुड्डा ने 2013 से उस सैक्टर में पोजेशन देना प्रारंभ कर दिया लेकिन आबादी ना होने की वजह से  वहां पर कब्जा नहीं लिया गया। उससे पहले सेक्टर की जो मूलभूत सुविधाएं जिसमें सड़क बिजली पानी सीवर यह सब हुड्डा द्वारा प्रदान किया गया है।
      वीरेंद्र भाटिया ने बताया सन 2017 में हुडा विभाग द्वारा एनहैंसमेंट की मांग करी गई वह भी  हुडा विभाग को दे दी उसके बाद हुडा विभाग ने  लगभग 28  गज जगह सरप्लस देकर उसके पैसे लिए वह भी  विभाग को दे दिए।
           मार्च 2023 मैं जब मैं हुडा विभाग के पास पोजेशन लेने गया तो तो हुड्डा ने मुझे यह कहकर पोजेशन देने से मना कर दिया कि आपका प्लॉट के नॉन कंस्ट्रक्शन चार्ज जोकि 28000 रुपए हैं पेंडिंग है कृपया करके आप अदा कर दीजिए उसके बाद हम आपको पोजेशन देंगे।
            जब मैंने वह नॉन कंस्ट्रक्शन चार्ज अदा कर दिए हुड्डा ने  प्लाट को विवादित बता कर हमें प्लॉट देने से मना कर दिया कि आपका प्लॉट का केस सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है। जबकि इसके बारे में हमें हुडा विभाग द्वारा आज तक कोई सूचना या उसके संबंध में कोई भी लेटर नहीं दिया गया है।
            मेरे प्लॉट की प्रॉपर्टी आईडी भी बनी हुई है जब मैंने यह कहा कि यदि यह प्लाट विवादित है तो हमें इसकी जगह पर कोई अन्य प्लाट आबंटित किया जाए।  क्योंकि मैं 2006 से हुडा में इस प्लाट का मालिक हूं।  तो हुडा विभाग ने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि सरकार ने आवंटन पॉलिसी चेंज कर दी है अब Re-Allotee  को प्लाट के बदले दूसरा प्लॉट आवंटित नहीं किया जाएगा l
मैंने यह प्लॉट लिया था तब यह सेक्टर विवादित नहीं था और ना ही यह प्लॉट विवादित थे।
           जैन ने कहा यह प्लाट विवादित है तो हुड्डा ने उनसे  पैसे क्यों लिए। जब सारा शुल्क हुड्डा को समय-समय पर दे चुके हैं तो अब यह हुडा विभाग का फर्ज बनता है कि प्लॉट धारकों उस जगह का मालिकाना  हक दिया जाए। सरकार द्वारा यह पॉलिसी 2021 में बनाई गई है और वीरेंद्र भाटिया जी 2006 से उस प्लाट का मालिक हैं  वीरेंद्र भाटिया जी और कई प्लाट धारक जिनकी प्लॉट संख्या 751 से 771 तक है जो इन प्लाट के पुराने मालिक हैं वह इस पॉलिसी के अंतर्गत नहीं आते हैं अतः हमारी आदरणीय मुख्यमंत्री जी से प्रार्थना है कि कृपया करके दया दृष्टि दिखाते हुए  सभी प्लॉट धारकों व्यक्तियों का ध्यान रखते हुए इस पॉलिसी को सही ढंग से लागू किया जाए और उन्हें प्लॉट  का मालिकाना हक दिलवाया जाए या इस प्लाट के बदले में किसी अन्य जगहों पर प्लाट दिलवाया जाए
    जैन ने कहा वैसे तो पूरे देश में हमारे  प्रधानमंत्री जी बेघर लोगों को घर प्रदान कर रहे हैं वह भी फ्री में एक और हुडा के प्लाट धारक आपसे अपने प्लाट के मालिकाना हक की मांग कर रहे हैं

Comments