Sunday, August 9, 2026
Newspaper and Magzine


एन.डी.पी.एस. के मामलों में भारी मात्रा में जब्त नशीले पदार्थों को किया गया नष्ट

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at June 24, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 24 जून 2022, “नशे से आजादी पखवाड़ा” के तहत पानीपत पुलिस द्वारा माननीय अदालत से फैसलाशुदा एन.डी.पी.एस. के मामलों में भारी मात्रा में जब्त नशीले पदार्थों को किया गया नष्ट। इसके अलावा जिला करनाल व कैथल के मामलों के नशीले पदार्थ भी किए गए नष्ट।

उप-पुलिस अधीक्षक मुख्यालय विरेंद्र सिंह ने बताया पुलिस महानिरीक्षक करनाल मंडल करनाल सतेन्द्र कुमार गुप्ता भा.पु.से. के द्वारा करनाल रेंज जिसमें जिला पानीपत, करनाल व कैथल के माननीय न्यायालयों से फैसलाशुदा एन.डी.पी.एस. एक्ट के मामलों में जब्त नशीले पदार्थ्धों को नष्ट करने के लिये एक चार सदस्यों की कमेटी बनाई गई। कमेटी के अध्यक्ष पुलिस महानिरीक्षक करनाल मंडल करनाल सतेन्द्र कुमार गुप्ता स्वय, पुलिस अधीक्षक पानीपत शशांक कुमार सावन, पुलिस अधीक्षक करनाल गंगराम पूनिया व पुलिस अधीक्षक कैथल मकसूद अहमद की मौजूदगी में माननीय अदालत से फैसला शुदा एन.डी.पी.एस. एक्ट के मुकदमों के नशीले पदार्थ को आज M/S Haat Supreme Wastech प्राईवेट लिमिटेड बजीदा कला करनाल में नष्ट करवाया गया। जिला पानीपत के 52 मुकदमों में कुल 294 किलो 289 ग्राम नशीले पदार्थों को नष्ट किया गया। जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 30 लाख 88 हजार 548 रूपए कीमत बताई गई।

जिसमें 26 मामलों में 242 किलो 359 ग्राम गांजा पत्ती, स्मैक के 7 मामलों में 201 ग्राम स्मैक, चरस के 12 मामलों में 10 किलो 521 ग्राम चरस, पोपी हस्क के 2 मामलों में 23 किलो 280 ग्राम पोपी हस्क, हेरोइन के 1 मामलें में 128 ग्राम हेरोइन, नशील प्रतिबंधित इंजेक्शन के एक मामले में 14 इंजेक्शन, अफिम के पौधो के 3 मामलों में 17 किलो 800 ग्राम अफिम के पौधे को नष्ट किया गया। इसके अतिरिक्त जिला  के विभिन्न थानों के 111 विसरों को भी नष्ट किया गया।

इसके अतिरिक्त जिला करनाल के एनडीपीएस एक्ट के कुल 56 मुकदमों में 63 किलो नशीले पदार्थ व जिला कैथल के 4 मुकदमों में 4925 किला 52 ग्राम नशीले पदार्थ नष्ट किए गए। जिला करनाल के मामलों में नष्ट किये गए नशीले पदार्थों में कैम्फर, स्मैक, गांजा पत्ती, अफीम, चूरा पोस्त, सुल्फा, नशीला पाउडर, हेरोइन व नशीली प्रतिबंधित गोलिया व कैप्सूल इसी प्रकार जिला कैथल के मामलों में चूरापोस्त को नष्ट किया गया।

इस मौके पर पुलिस महानिरीक्षक करनाल मंडल करनाल सतेन्द्र कुमार गुप्ता स्वंय, एसपी करनाल गंगाराम पूनिया, एसपी पानीपत शशांक कुमार सावन, एसपी कैथल मकसूद अहमद, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक करनाल पुष्पा खत्री, उप-पुलिस अधीक्षक मुख्यालय पानीपत विरेन्द्र सिंह व उप-पुलिस अधीक्षक कैथल कुलवंत सिंह मौजूद रहे।

उप-पुलिस अधीक्षक विरेंद्र सिंह ने बताया “नशे से आजादी पखवाड़ा” के तहत जिला पुलिस की टीमें विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में जानकारी देकर जागरूक कर रही हैं। वही दूसरी और माननीय न्यायालय से फैसलाशुदा एनडीपीएस के मामलों में जब्त नशीले पदार्थों को उक्त अभियान के दौरान सभी प्रक्रिया पूरी कर नष्ट करवाया जा रहा है।

उन्होनें बताया पुलिस महानिदेशक हरियाणा के निर्देशानुसार समस्त हरियाणा में 12 जून से 26 जून तक नशे के खिलाफ एक विशेष अभियान “नशे से आजादी पखवाड़ा” शुरू किया गया है। इस नशे से आजादी पखवाड़ा का उद्देश्य नशीली दवाओं के दुरुपयोग, अवैध तस्करी, नशीली दवाओं के बारे में जागरूकता फैलाना, ड्रग्स के दुरुपयोग को खत्म करना है। पुलिस अधीक्षक श्री शशांक कुमार सावन ने जिले में जागरूकता अभियान के सफल आयोजन के लिए सभी पर्यवेक्षण अधिकारी, थाना प्रबंधक, चौकी इंचार्जों को विशेष दिशा निर्देश दिए गए है। जिला पुलिस की विभिन्न टीमें प्रतिदिन विभिन्न कॉलोनियों व गांवों में जाकर लोगों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में जानकारी देकर जागरूक कर रही है। 

Comments