Sunday, July 26, 2026
Newspaper and Magzine


-पानीपत शहर के सैकड़ों  युवा हुए  आम आदमी पार्टी में शामिल

By LALIT SHARMA , in Politics , at June 25, 2023 Tags: , , , , ,

-आप के जिला अध्यक्ष राकेश चुघ ने युवाओं को पार्टी की टोपी पहनाकर किया शामिल
-आप की कल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर आप में शामिल हुए है सैकडों युवा: राकेश चुघ

BOL PANIPAT ,25 जून।  पानीपत के सेक्टर 11-12 स्थित एक रेस्टोरेंट में रविवार शाम को आयोजित कार्यक्रम में शहर के सैकडों युवा आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। आप के जिला अध्यक्ष राकेश चुघ ने सभी युवाओं को पार्टी की टोपी व पटका पहनाकर पार्टी में शामिल किया। राकेश चुघ ने कहा कि आप की जन कल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर सभी युवा पार्टी में शामिल हुए है। आप में शामिल होने वाले सभी युवाओं को पार्टी में पूरा मान सम्मान दिया जाएगा और इससे पानीपत शहर में पार्टी को मजबूती मिलेगी। राकेश चुघ ने कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों के चलते आज प्रदेश का हर वर्ग मौजूदा सरकार से परेशान है और हरियाणा की जनता भी आप की दिल्ली व पंजाब सरकारों की तर्ज पर शिक्षा व स्वास्थ्य सहित मूलभूत सुविधाएं चाहती है। आप में शामिल होने वालो में जतिन जुनेजा, हर्ष चुघ, शुभम रोहिल्ला व मोक्ष मित्तल सहित सैकडों  युवा शामिल है। इस अवसर पर आप जिला अध्यक्ष राकेश
चुघ के अलावा आप नेता जोनी चावला व दीपक बग्गा आदि मौजूद रहे।

Comments