कांग्रेस भवन में गणतंत्र दिवस बहुत हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया।
BOL PANIPAT : पानीपत मे आज स्थानीय कांग्रेस भवन में गणतंत्र दिवस बहुत हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिंदर् बुल्ले शाह ने की वही बुल्ले शाह के साथ सैकड़ो कार्यकर्ताओ की उपस्थिति में राष्ट्रीय ध्वजारोहण किया एवं राष्ट्रगान द्वारा अमर शहीदों के बलिदान को याद किया। जानकरी देते हुए शाह ने बताया कि 26 जनवरी 1950 को हमारा संविधान लागू किया गया था क्योंकि आजादी के बाद वास्तविक स्वतंत्रता हमें 26 जनवरी 1950 को ही मिली थी। इसलिए इस दिन को गणतंत्र दिवस कहा जाता है। उन्होंने कहा कि डा॰ भीमराव अम्बेडकर के अथक प्रयासों से ही हमारा संविधान लागू हुआ और हर एक राष्ट्रीय पर्व देश के नागरिकों के लिए शिक्षा तथा संदेश लेकर आता है।
वही वरिंदर् बुल्ले शाह ने स्थानीय भाजपा द्वारा लाल बत्ती चौक जिसे संविधान चौक के रूप मे नवीनीकरण किया था उसकी दुर्दशा देखते हुए वहा सफाई करवा संविधान चौक को साफ करवाया
वही वरिंदर् बुल्ले शाह ने सरकार पर कटाक्ष करते हुए किसानों के हित मे जानकरी देते हुए बताया की सरकार अपनी नाकामियों छुपाने का प्रयास कर रही है सरकार ने किसानों के साथ जो गन्ने पर मात्र 10 रुपए का रेट बढ़ा कर किसानो पर एहसान कर रही है किसान समझदार है वो इस खटारा सरकार की चाल को समझते है इसलिए कल किसानो ने सरकार की नीतियों के खिलाफ पूरे शहर मे ट्रैक्टर मार्च निकाल के हरियाणा की इस गठबंधन बीजेपी जेजेपी के शीर्ष नेताओ का पुतला दहन किया है
वही एक पत्रकार के सवाल पर वरिंदर् बुल्ले शाह ने कहा 2024 मे हरियाणा मे कांग्रेस की सरकार बनते ही पहली कलम से बेरोजगार युवा को नौकरी देना,ओल्ड पेंशन स्कीम, किसानो की आय मे वृद्धि स्कीम,जिन गरीब लोगो के राशन कार्ड कटे है, नगर निगम मे अपार भ्रष्टाचार को खत्म करने का व सभी को उनका हक देने का काम करेंगे

Comments