Wednesday, June 17, 2026
Newspaper and Magzine


पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी पति गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at August 21, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 21 अगस्त 2024, थाना समालखा पुलिस ने पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी पति सुभाष निवासी देहरा को मंगलवार को गिरफ्तार किया।
थाना समालखा प्रभारी इंस्पेक्टर नीरज ने बताया कि आरोपी सुभाष से गहनता से पूछताछ में बाद पुलिस ने आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया।

थाना समालखा में किरण पुत्री सुभाष निवासी देहरा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह चार बहन और एक भाई हैं। वह शादीशुदा है। पिता सुभाष शराब पीने का आदी है और हर रोज शराब पीकर उसकी मां नीलम के साथ मारपीट व गाली गलौच करता था। 3 अगस्त की सुबह पिता सुभाष ने मां नीलम को गाली गलौच करने के साथ मारपीट की। इससे तंग आकर मां नीलम ने गेहुं में डालने वाली सल्फास की गोली खा ली। मां को इलाज के लिए समालखा सरकारी हस्पताल व बाद में खानपुर पीजीआई लेकर गए। जहा डाक्टरों ने उसकी मां नीलम को चेक कर मृत घोषित कर दिया। पिता सुभाष ने मां नीलम को काफी प्रताड़ित कर मरने के लिए मजबूर किया। उसकी मां की मौत का जिम्मेदार पिता सुभाष है।
थाना समालखा में अभियोग दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी थी।

Comments