Tuesday, April 28, 2026
Newspaper and Magzine


मैं सेवा भावना से ही राजनीति में आया हूँ : विजय जैन

By LALIT SHARMA , in Politics , at March 5, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आज पानीपत ग्रामीण हलके के लोकप्रिय नेता पार्षद विजय जैन ने अर्जुन नगर काबड़ी रोड में पहूँच कर जनता को 5 मार्च दिन रविवार सुबह 11 बजे सेक्टर 6 सिंगला होटल की बैक साइड में पहुँचने की अपील की। उन्होने कहा है की होली मिलन समारोह बड़ी धूम धाम से मनाया जायेगा।
जिसमें ग्रामीण हलके के गाँव व बाहरी कालोनियों से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता और आम जनता भाग लेगी। जैन ने कहा है कि होली का त्योहार प्यार और सौहार्द का त्योहार है। हम सभी को गीले शिकवे भुला करके सबको मिलजुल कर मनाना चाहिए। ताकि देश व प्रदेश में अमन चैन और भाईचारा बना रहे। उन्होंने कहा है कि मैं कोई राजनीतिक आदमी नही हूँ। मैं तो आपका एक सच्चा सेवक बन कर के जनता की सेवा करता रहूँगा | भगवान का दिया मेरे पास सब कुछ है। मेरी इच्छा तो पानीपत ग्रामीण हलके की गाँव व बाहरी कालोनियों में बसी गरीब जनता की सेवा करने की हैं। मैं सेवा भावना से ही राजनीति में आया हूँ। इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए पानीपत ग्रामीन विकास मोर्चे के अध्यक्ष सतपाल राणा ने कहा है की विजय जैन के दिल में गरीबों के प्रति हमदर्दी और तडप है। इसी को लेकर के ही यह राजनीति में आया है। उन्होंने कहा है कि अगर एक समाजसेवी सेवा करते करते राजनीति में आता है तो यह हमारे ग्रामीण हलके के लोगों के लिए सौभाग्य की बात है। राणा ने कहा कि अगर राजनीति में आने वाला व्यक्ति समाज सेवा करते करते राजनीति में पर्दापण करता है। तो उस व्यक्ति में गरीबों के प्रति दया भावना होती है और जनता के काम निष्ठावान तरीके से करता है। इस अवसर पर राजेश ठेकेदार जोगी समाज के प्रधान वेदपाल राकेश गुलिया, फूल सिंह, पप्पू देसवाल गोलडी प्रजापत, बलदेव हनुमान अरोड़ा, जगदीश डोलिया, रमेश मोरिया (एडवोकेट), जय प्रकाश त्यागी, सुधीर कश्यप, अमीत मलीक, निशांत वालमीकी, पवन प्रवीन सैनी आदि लोग उपस्थित थे।

Comments