आई.बी.पी.जी. महाविद्यालय के छात्र तथा छात्राओं ने इंटर-कॉलेज प्रतियोगिता में पदक जीते.
BOL PANIPAT : आई.बी.पी.जी. महाविद्यालय के छात्र तथा छात्राओं ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में आयोजित कराटे तथा पेनसिंग सिलाट इंटर-कॉलेज प्रतियोगिता में पदक जीतकर महाविद्यालय का नाम मान बढ़ाया । महाविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग के अध्यक्ष डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि महाविद्यालय के छात्र अजय तथा छात्रा खुशी ने कराटे प्रतियोगिता में दो पदक जीते । यह प्रतियोगिता 19 फरवरी को कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में आयोजित संपन्न हुई । डॉ. राजेश ने यह भी बताया कि 20 फरवरी को यूनिवर्सिटी में ही पेनसिंग सिलाट प्रतियोगिता में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने 22 पदक जीतकर महाविद्यालय का मान बढ़ाया है । लड़के वर्ग में व्यक्तिगत स्पर्धा में 55 कि.ग्रा में राहुल, 60 कि.ग्रा में प्रिंस, 65 कि.ग्रा में अतुल, 70 कि.ग्रा में पगनीत सिंह, 75 कि.ग्रा में कुलदीप सिंह, 90 कि.ग्रा में चिराग तथा 95 कि.ग्रा में समुंदर सिंह ने पदक जीते । वहीं लड़की वर्ग में 55 कि.ग्रा में मनंतशा कुरैशी ने, 60 कि.ग्रा में गुरप्रीत कौर ने तथा 65 कि.ग्रा में ममानशा ने पदक प्राप्त किया । सिंगल इवेंट्स में मनु ने रजत डबल में गुरप्रीत कौर व मनंतशा कुरैशी ने भी रजत तथा रेगू में अंशिका, ममानशा तथा वंदना ने भी रजत प्रताप प्राप्त किये । लड़कों के सिंगल इवेंट्स में कुलदीप सिंह, डबल्स में राहुल व प्रिंस तथा रेगू में अतुल, पगनीत सिंह व चिराग ने पदक प्राप्त किए । इस प्रकार इस प्रतियोगिता में कुल 22 पदक जीतकर महाविद्यालय का नाम रोशन किया । इस अवसर पर प्रबंधक समिति के सदस्य युधिष्ठिर मिगलानी व प्राचार्या डॉ. शशि प्रभा मलिक ने शारीरिक शिक्षा विभाग को बधाई दी तथा विजेताओं को सम्मानित किया । श्री युधिष्ठिर मिगलानी ने कहा कि हमारे महाविद्यालय में खिलाड़ियों के लिए प्रबंधक समिति हमेशा तत्पर है और पदक विजेताओं को बधाई दी । प्राचार्या डॉ. शशि प्रभा मलिक ने खिलाड़ियों को हौसला देते हुए कहा कि ये खिलाड़ी हमारे महाविद्यालय की शान हैं जो दिन रात मेहनत करके अपने परिजनों और महाविद्यालय की शोभा बढ़ाते हैं ।विभागाध्यक्ष डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि अब खिलाड़ी ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी के लिए कैम्प लगाएंगे तथा आगे भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे । इस अवसर पर शारीरिक शिक्षा विभाग से सहायक प्रो. नीतू व लिपिक प्रवीन व गणेश उपस्थित रहे ।

Comments