Thursday, April 16, 2026
Newspaper and Magzine


नेशनल करिकुलम फ्रेमवर्क (NCF) राष्ट्रीय पाठ्य चर्चा की रूपरेखा पर आधारित सेमिनार करवाया गया।

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at March 5, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : CBSE पंचकूला द्वारा (CBP) कैप‍िसिटी  बिल्डिंग प्रोग्राम का आयोजन किया गया। जिसमें नेशनल करिकुलम फ्रेमवर्क (NCF) राष्ट्रीय पाठ्य चर्चा की रूपरेखा पर आधारित सेमिनार करवाया गया। जिसमें रिसोर्स पर्सन प्रधानाचार्या किरण दलाल ब्राइट स्कालर स्कूल सोनीपत तथा प्रधानाचार्या ज्योति स्वराज पब्लिक स्कूल यमुनानगर से रही। स्कूल के प्रबंधक युधिष्ठिर मिगलानी जी व प्रधानाचार्या जय श्री गर्ग ने आए हुए रिसोर्स पर्सन को पौधा तथा शाल देकर उनको सम्मानित किया। उपप्रधानाचार्या मीना तनेजा व प्रशासनिक अधिकारी गोबिंद कालड़ा भी उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय पाठ्य चर्चा नीति (NCF) एक दिशा निर्देश है जिसके आधार पर पाठ्यक्रम, पाठ्य पुस्तकें शिक्षण प्रथाएँ तय की जाती हैं। यह शिक्षा प्रणाली में सुधार करने का कार्य करता है  NCF के तहत सभी छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण  शिक्षा दिलाने की कोशिश की जाती है । NCF एक  जादुई पिटारा शिक्षा प्रणाली है जिसमें  3 से 8 साल  के बच्चों के लिए खेल आधारित अध्ययन शिक्षण प्रणाली है। NCF भाषा सीखने, विषय संरचना, मूल्यांकन, रणनीतियों और पर्यावरण शिक्षा में बदलाव लाने में सहायक है।

रिर्सास पर्सन ने NCF और  NEP में अंतर बताते हुए कहा कि बच्चों को पंचकोश नजरिए से देखना चाहिए जिससे हर बच्चे का ज्ञानवर्धन हो । जैसे Physical growth,  Social growth, Emotional growth, Moral growth उन्होंने स्मार्ट शब्द को भी विश्लेषित किया। अध्यापकों को क्रियात्मक कार्य दिया गया। जिससे उनके विषय से सम्बन्धित मूल्यांकन किया गया। CBP प्रोग्राम में  आई.बी.(एल) पब्लिक स्कूल  के  अध्यापक, अध्यापिकाओं के अतिरिक्त  दूसरे स्कूलों से आए हुए अध्यापक, अध्यापिकाओं ने भी भाग लिया।  

प्रधानाचार्या  जय श्री गर्ग ने आए हुए रिर्सास पर्सन का धन्यवाद किया और कहा कि इस तरह के कार्यक्रम आने वाले समय में अध्यापक, अध्यापिकाओं के लिए नई योग्यताएं हासिल करने, मौजूदा कौशल में सुधार करने, ऐसी मानसिकता विकसित करने में सहायक है जो निरंतर सीखने और सुधार को अपनाती है।

मंच का संचालन रिया गांधी ने किया।

Comments