जी.डी गोयंका पब्लिक स्कूल में लोहड़ी और मकर संक्रांति का धूमधाम से आयोजन
BOL PANIPAT : जी.डी. गोयंका पब्लिक स्कूल में लोहड़ी और मकर संक्रांति पर्व का धूमधाम से आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन अतुल जैन, डायरेक्टर मधु अग्रवाल, प्रधानाचार्या रेणुका अनेजा, वाइस चेयरमैन युवराज जैन और पूरा स्टाफ उपस्थित रहा। सभी ने अग्नि में रेवड़ी और मूंगफली की आहुति देते हुए एक दूसरे को लोहड़ी की शुभकामनाएं दी।तत्पश्चात संगीत की धुन पर सभी ने नृत्य का आनंद लिया। अंत में प्रधानाचार्या ने लोहड़ी की शुभकामनाएं देते हुए इस पर्व का महत्व बताया और कहा कि पर्व हमारी संस्कृति के परिचायक हैं। वाइस चेयरमैन युवराज जैन ने भी लोहड़ी के इतिहास के बारे में बताया। डायरेक्टर मधु अग्रवाल ने मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए सभी त्योहारों को धूमधाम से मनाने के लिए प्रेरित किया।

Comments