Sunday, May 17, 2026
Newspaper and Magzine


श्री बालाजी धाम मंदिर में मूर्ति स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया गया

By LALIT SHARMA , in RELIGIOUS , at November 2, 2025 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : प्रकाश नगर तहसील कैंप में श्री बालाजी धाम मंदिर में मूर्ति स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया गया जिसमें पीसीसी अकैडमी के निदेशक राजीव परुथी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की इस मौके पर बाबाजी के सेवक भक्त शिरोमणि श्री सतीश भगत जी ने राजीव परुथी को मंदिर में पहुंचने पर धन्यवाद किया एवं आशीर्वाद दिया इस मौके पर राजीव परूथी ने कहा यह पानीपत का एकमात्र मंदिर है जहाँ पर मेहंदीपुर बालाजी का बाल स्वरूप विराजमान है जो शख्स मेहंदीपुर बालाजी किसी कारण से नहीं जा सकता वह इस मंदिर में आकर वही शक्ति एवं अहसास महसूस कर सकता है एवं आशीर्वाद ले सकता है। राजीव ने कहा इस तरह के कार्यक्रम से और मंदिरों के उद्घाटन से हमारा हिंदुत्व और मजबूत होता है राजीव ने देखा छोटे छोटे बच्चे मंदिर में सेवा कर रहे थे जिससे बच्चों के अंदर सेवा की भावना उत्पन्न होती है। भाईचारे की भावना उत्पन्न होती है और आस पड़ोस के लोगों के अंदर भगवान के प्रति आस्था भी बढ़ती है राजीव परुथी ने कहा मैं अपने आप को बड़ा सौभाग्यशाली समझता हूँ के मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की पूजा में मुझे बैठने का मौका मिला इस मौके पर भक्त शिरोमणि सतीश भगत जी ने कहा राजीव परुथी हमारा छोटा भाई है। हमें गर्व है आज वह पानीपत में पीसीसी अकैडमी पिछले काफी सालों से चला रहा है। हम दुआ करते हैं। यह दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की करें।
एवं भगत जी ने कहा मंदिर में सकारात्मक ऊर्जा होती है। कलयुग के भगवान बालाजी महाराज का आशीर्वाद लें और अपनी सफलताओं को पूरा करें। इस मौके पर बाबा सेवक श्याम लाल एवं हीरालाल एवं शिवम मल्होत्रा आदि मौजूद रहे

Comments