न्यू रामा कृष्णा ड्रामेटिक क्लब तहसील कैम्प पानीपत की स्टेज पर ताड़का वध का मंचन किया
BOL PANIPAT : न्यू रामा कृष्णा ड्रामेटिक क्लब तहसील कैम्प पानीपत की स्टेज पर आज ताड़का वध नाटक किया गया । ताड़का के रोल में अमृत मुसाफिर रहे । अयोध्या नरेश दशरथ के पास विश्वामित्र काफी गुस्से में पहुंचता है और राक्षसों द्वारा सताए जाने की फरियाद करता है । इस पर दशरथ उसके साथ जाने व राक्षसों का खातमा करने की बात करता है तो विश्वामित्र उनके सुपुत्रों राम व लक्ष्मण को साथ ले जाने की जिद्द करता है । पहले तो दशरथ इसके लिए सहमत नहीं होता लेकिन गुरू वशिष्ठ के समझाने पर वह अपने पुत्रों राम व लक्ष्मण को भेजने के लिए सहमत हो जाता है । राम व लक्ष्मण वन में अन्य राक्षसों के साथ-साथ ताड़का, मारीच व सुबाहू का भी खात्मा कर देते हैं । आज के नाटक में दशरथ की भूमिका में राकेश बाबा, वशिष्ठ – पूर्ण सम्मी, विश्वामित्र – टोपन दास, राम – प्रमोद चोपड़ा व लक्ष्मण की भूमिका में सुरेन्द्र चोपड़ा तथा मारीच व सुबाहूं की भूमिका में टेकचन्द सोनी व सीताराम रहे । ताड़का के रोल में अमृत मुसाफिर रहे जो मुॅंह से आग निकालते हुए आई । ताड़का का रूप काफी भयानक रहा । रामलीला पंडाल पर आज पहले से दुगनी भीड़ थी । कोषाध्यक्ष नोतन दास सोनी ने बताया कि जो भी इस स्टेज पर सच्चे मन से मन्नत मानता है, वह मन्नत पूरी होती है । आज मंच पर छोटे बच्चों को लोरियां भी दी गई । मंच का कुशल संचालन धर्मपाल चोपड़ा ने किया ।

Comments