Saturday, February 14, 2026
Newspaper and Magzine


बूथ जीता तो चुनाव जीता : संगठन महामंत्री रविन्द्र राजू

By LALIT SHARMA , in Politics , at March 11, 2022 Tags: , , , , , ,

BOL PANIPAT : समालखा | नगरपालिका चुनाव के लिए भाजपा अपने चुनाव समिति, बूथ समिति एवं पन्ना समिति बनाने में जुट चुकी हैं। इसको लेकर शुक्रवार भाजपा हरियाणा के प्रदेश संगठन महामंत्री रविन्द्र राजू ने समालखा के किसान भवन में एक बैठक ली। बैठक की शुरुवात पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं भारत माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित करके करी। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में आए प्रदेश संगठन महामंत्री रविन्द्र राजू का पुष्प गुच्छ भेंट करके भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता ने स्वागत किया। बैठक में पहुंचने पर कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता, मेघराज गुप्ता, सौरभ गुप्ता, रविन्द्र भाटिया व शिवकुमार जैन, कृष्ण छौक्कर, विनोद छौक्कर ने स्वागत किया इस दौरान बैठक भारत माता के नारों एवं भारतीय जनता जिंदाबाद के नारों के साथ शुरू हुई। जिसमें भाजपा हरियाणा के प्रदेश संगठन महामंत्री रविन्द्र राजू ने पार्टी कार्यकर्ताओं को चुनाव जीतने का मंत्र दिया और पार्टी विस्तार पर भी जोर देने को कहा। रविन्द्र राजू ने अपने संबोधन में कहा कि समालखा नगरपालिका चुनाव में भाजपा कार्यकर्ताओं को बढ़-चढकर भाग लेना और पार्टी को आगे बढ़ाना है। चुनाव में हमें प्रत्येक घर पर सम्पर्क करना है। विरोधी पार्टी का भी कोई कार्यकर्ता हैं तो उससे भी सम्पर्क करना है और पार्टी के लिए वोट मांगने का काम करना है। पार्टी के पास बूथस्तर एवं पन्नास्तर पर कार्यकर्ता हैं, जिससे कि हम प्रत्येक घर तक पहुंच सुनिश्चित कर सकते हैं। भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक एवं कार्यकर्ताओं पर आधारित पार्टी है, जो सभी परिवारवादी पार्टी से बिल्कुल अलग है। हमारे यहां विचारधारा आधारित कार्यकर्ताओं का एक विशाल जनसमूह है। जो दिन-रात राष्ट्र के लिए कार्य करता है।उसके बाद वह पार्टी को भी समय देते है। नगरपालिका चुनाव भाजपा जीतेगी और समालखा का विकास सुनिश्चित करेगी। पार्टी को जल्द से जल्द जनसमूह कर लोगों को जोड़ने का कार्य करना है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता ने रविन्द्र राजू का समालखा पहुंचने पर धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमें संगठन महामंत्री रविन्द्र राजू जी की बातों पर अमल करना है और दिन रात पार्टी को मजबूत करने के लिए कार्य करना है। आज हम समालखा में कमल खिलाने का संकल्प यहां से लेकर जाएंगे और भाजपा कि विचारधारा का प्रचार प्रसार करेंगे। भाजपा का चारों तरफ कमल खिल रहा है और ये सब आप सभी की मेहनत का नतीजा है। आप सभी कार्यकर्ताओं को चारों राज्यों की जीत की बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं!! इस अवसर पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष सुशील जिंदल, रेनू धीमान, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष राधेश्याम जिंदल, संदीप गुप्ता, सुभाष कुहाड़, राजकुमार कालीरमन, नरेश बैनीवाल, अरविंद कौशिक एवं शीतल नेगी, सुनील शर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Comments