Thursday, April 30, 2026
Newspaper and Magzine


हम जल संरक्षण करना नहीं सीखे तो हम बिन पानी की मछली की तरह होंगे: डॉ सतविन्द्र टाया  

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at October 23, 2024 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT , 23 अक्टूबर। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग पानीपत  कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें पानीपत खंड से गांव आसन कला, बराणा, बरौली, कचरोली फरीदपुर,खोतपुरा उग्राखेड़ी नीमरी, गाजबड़,रिसालू व ददलाना से सेल्फ हेल्प ग्रुप महिलाओं ने भाग लिया । जन स्वास्थ्य अभियंत्रिकी विभाग से जिला सलाहकार डॉ सतविन्द्र टाया ने बैठक में उपस्थित सभी महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमें आज से ही अपने अपने स्तर पर जल संरक्षण करना होगा क्योंकि जल हमारे जीवन का अभिन्न अंग है जल के बिना हम जीवित नहीं रह सकते। जिस प्रकार मछली पानी के बिना जीवित नहीं रह सकती ठीक उसी प्रकार हम भी बिन पानी के जीवित नहीं रह सकते, इसलिए समय रहते हुए हमें अपने अपने कार्यक्षेत्र में जल संरक्षण की चल रही मुहिम में अपनी जन भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी। हम सभी को सरकार व विभिन्न विभागों द्वारा चलाई जा रही जल संरक्षण सार्थक मुहिम में हिस्सा बनना होगा ताकि भविष्य में होने वाले पानी की किल्लत से बचा जा सके।
टाया ने कहा कि हम सहज ही अंदाजा लगा सकते हैं कि हम कितनी देर बिन पानी के रह लेते हैं हमें समय पर पानी ना मिले तो हम मछली की तरह तिलमिला उठते हैं इसलिए हमें अपने और अपनों के लिए जल संरक्षण की अलख जगानी होगी। इसके साथ-साथ हरियाणा आजीविका मिशन से ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर संजय कुमार ने एसजी महिलाओं को जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्राम स्तर पर महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने का आह्वान किया। ब्लॉक रिसोर्स कोऑर्डिनेटर रोशन लाल ने  सभी महिलाओं को जल जीवन मिशन के अंतर्गत जल जीवन मिशन कार्य बारे विस्तृत जानकारी दी।

Comments