मुख्यमंत्री राहत कोष के केसों को मिली स्वीकृति
BOL PANIPAT , 29 जून। बुधवार को सांसद संजय भाटिया की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री राहतकोष के तहत दी जाने वाली ईलाज के लिए सहायता राशि को लेकर बैठक का आयोजन किया गया जिसमें 9 केसों को स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज, डीसी सुशील सारवान भी उपस्थित रहे। बैठक में सीअीएम राजेश सोनी ने सांसद संजय भाटिया को बताया कि मुख्यमंत्री राहतकोष के तहत ईलाज के लिए सहायतार्थ 25 आवेदन प्राप्प्त हुए थे जिनमें से 9 पात्र पाए गए हैं।
सांसद संजय भाटिया ने कहा कि मुख्यमंत्री राहतकोष के तहत आवेदन सरल पोर्टल के माध्यम से किया जाता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री राहतकोष के माध्यम से लाभार्थियों को कुल बिल का 25 प्रतिशत दिया जाता है। उन्होंने कहा कि इनके अलावा भी जिन लाभार्थियों के केस बिना बिलों के लम्बित पड़े हैं उनके भी फौरी तौर पर बिल मंगवाकर सहायता राशि जारी करवाई जाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री राहत कोष के अलावा कोई भी व्यक्ति प्रधानमंत्री राहतकोष से सहायता लेने के लिए लघु सचिवालय स्थित पांचवे तल पर उनसे आकर मिल सकता है। इसमें भी 3 लाख रूपए तक की सहायतार्थ राशि पात्र लोगो ंको देने का प्रावधान केन्द्र सरकार द्वारा किया गया है।

Comments