Saturday, June 6, 2026
Newspaper and Magzine


पुलिस महानिरीक्षक करनाल मंडल करनाल सतेंद्र कुमार गुप्ता ने पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन के साथ भोड़वाल माजरी स्थित निरंकारी समागम स्थल पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at November 16, 2022 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : 15 नवम्बर 2022, उन्होंने समागम स्थल पर हलदाना चौकी में पुलिस अधिकारीयों के साथ बैठक कर सुरक्षा व ट्रैफिक व्यवस्था पर विचार विमर्श कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके पश्चात उन्होने समागम स्थल, चैक पोस्ट, भोड़वाल माजरी रेलवे स्टेशन व मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था में लगाई गई पुलिस की ड्यूटी का बारीकी से निरीक्षण किया।
 
पुलिस महानिरीक्षक सतेन्द्र कुमार गुप्ता ने ड्यूटी पर तैनात अधिकारीयों को निर्देश दिए कि सुरक्षा मे किसी भी प्रकार की चूक नही होनी चाहिए। जिस भी अधिकारी व कर्मचारी को जहा ड्यूटी मिली है वो उसे पूरी मुस्तेदी के साथ करें।
 
पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने समागम स्थल पर की गई सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी देते हुए बताया कि 16 से 22 नवम्बर तक निरंकारी समागम स्थल पर आयोजित होने वाले संत निरंकारी समागम स्थल पर गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी जिला पुलिस द्वारा सुरक्षा के विशेष पुख्ता प्रबंध किए गए है। समागम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर 9 डीएसपी व 1000 पुलिस अधिकारियो व कर्मचारियों को नियुक्त किया गया है। जो सभी ड्यूटीयां रविवार 13 नवंबर साय 5 बजे से प्रारंभ की जा चुकी है। 3 डीएसपी को यातायात को सुचारू रूप से चलाने की जिम्मेवारी सोपी गई है। इसके अतिरिक्त क्यूआरटी व्हीकल्स के साथ पूरे समागम स्थल को कवर किया गया है। पीसीआर व राईडर के साथ करीब 1000 पुलिस अधिकारी व कर्मचारी समागम स्थल की व्यवस्था को संभालेंगे। सभी पुलिसकर्मियों को मुस्तेदी के साथ डयूटी करने के विशेष निर्देश दिए गए है। समागम स्थल पर हलदाना चौकी में पुलिस कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है। गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी जिला पुलिस द्वारा समागम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था के विशेष पुख्ता प्रबंध किए गए है।

Comments